फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, सड़क किनारे चारपाई पर 10 साल के बेटे और 13 साल की बेटी के साथ सो रहे पिता को टैंकर ने कुचला. पिता—पुत्र की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है. सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे पिता—पुत्र और पुत्री को एक गैंस कैंटर ने रौंद दिया. हादसे में पिता—पुत्र की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बेटी को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. घटना से परिवार में कोहराम मच गया. आक्रोशित लोगों ने जाम भी लगाया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा दिया. करीब एक घंटे तक शिकोहाबाद—मैनपुरी रोड पर यातायात बाधित रहा. गांव मुहम्मदपुर माड़ई में 50 साल के कासिम अली रहते थे. रात को कासिम अपने 10 साल के बेटै तोशिफ और 13 साल की बेटी शहरीन के साथ सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे. सुबह करीब छह बजे अरांव की ओर से आ रहा एक गैंस से भरे टैंकर ने अनियंत्रित होकर इन्हें कुचल दिया. बताया जाता है कि टैंकर चालक को झपकी आ गई जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. टैंकर की चेपट में आकर कासिम और उनके 10 साल के बेटे तोशिफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. एक्सीडेंट देखकर लोगों की रूह कांप गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायल शहरीन का इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.