Wednesday , 19 August 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Video News: Farmers in Agra made the Raibha toll plaza free for 20 minutes….#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Video News: Farmers in Agra made the Raibha toll plaza free for 20 minutes….#agranews

207

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में किसानों ने 20 मिनट तक फ्री कर दिया रायभा टोल प्लाजा. बिना टोल दिए सभी लेन से निकलते रहे वाहन. जानिए कारण

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा पर मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के नेतृत्व में किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और धरना दिया. किसानों ने इस दौरान टोल प्लाजा को करीब 20 मिनट तक फ्री कर दिया जिसके कारण टोल की सभी लेन से वाहन बिना टोल दिए हुए ही निकलते रहे. मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोबारा टोल का संचालन शुरू किया गया. किसानों का आरोप है कि टोल पर कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं और ग्रामीणों के साथ दुव्र्यवहार करते हैं.

भारतीय किसान मजदूर युनियन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों किसान और ग्रामीण न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा पर पहुंच गए. किसानों का आरोप था कि स्थानीय ग्रामीणों से नियमों के विपरीत टोल वसूला जा रहा है तथा टोल कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. इसी के विरोध में किसानों ने टोल की सभी लेनों को खोल दिया जिससे करीब 20 मिनट तक वाहन बिना टोल दिए यहां से गुजरते रहे. टोल फ्री होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस के समझाने के बाद टोल संचालन फिर से शुरू किया गया. प्रदर्शन के दौरान किसानों ने टोल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने स्थानीय लोगों को टोल शुल्क में स्थायी छूट देने, कथित अवैध वसूली बंद कराने तथा टोल कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार की मांग उठाई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Major accident averted in Agra; gas cylinder explodes with a loud blast while making tea…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा टला, चाय बनाते समय तेज धमाके के साथ...

टॉप न्यूज़

Agra News: A pledge for greenery was taken under the ‘One Student, One Sapling’ campaign at the Khandari campus in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खंदारी कैंपस में एक छात्र–एक पौधा अभियान के तहत लिया...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Viral website “Deluxe Salon”, 90s songs are trending once again.

आगरालीक्स…एक बार फिर सलून वाला सुकून! एक वेबसाइट वायरल हो रही है,...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: It might rain in Agra tomorrow; the Meteorological Department has predicted the possibility

आगरालीक्स…आगरा में कल बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने जताए आसार....

error: Content is protected !!