Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Worker dies after septic tank drown injuries in Agra
टॉप न्यूज़

Worker dies after septic tank drown injuries in Agra

201

आगरालीक्स… आगरा में सेप्टिक टैंक में गिरने से एक की मौत, स्वामी बाग नगर पंचायत क्षेत्र में सेप्टिक टैंक में संविदा कर्मी गिर गए थे, इसमें से एक ही हालत गंभीर थी। गुरुवार को इलाज के दौरान संविदा कर्मी की मौत हो गई।
आगरा के स्वामी बाग नगर पंचायत क्षेत्र में सेप्टिक टैंक में संविदा कर्मी दयालबाग निवासी विकास और सनी गिर गए थे, दोनों को गंभीर चोट आने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान संविदा कर्मी विकास की मौत हो गई। इससे कोहराम मचा हुआ है।

7 जून 2016 का हुआ था हादसा
आगरा में सीवर लाइन की सफाई करने में जहरीली मीथेन गैस से दो लोगों की मौत हो गई। वहां से ठेकेदार और सुपरवाइजर भाग खडे हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीवर लाइन की सफाई का रुनकता निवासी सुरेंद्र ने ठेका लिया है। वह सोमवार दोपहर में कालिंदी विहार सौ फुटा रोड पर कटरा वजीर खां निवासी अशोक (25) पुत्र अर्जुन, सूरज पुत्र मोहनलाल, मोटा, राहुल और अनिल को लेकर वहां पहुंचा था। जैसे ही मैनहोल को खोला गया तो जहरीली गैस निकली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अशोक बेहोश होकर 20 फुट गहरे मैनहोल में गिर गया। यह देख अफरातफरी मच गई। अशोक को बाहर निकालने के लिए सूरज को रस्सी के सहारे से उतारा।
तीन फीट नीचे जाने पर वह भी बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कोई साधन नहीं होने के कारण दोनों को बाहर नहीं निकाला जा सका। आधा घंटे बाद एक दमकल पहुंची। दमकल कर्मी किशन ने कांटे और रस्सी से पहले सूरज, फिर अशोक को बाहर निकाला। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद जल निगम अधिकारी आए, लेकिन ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कहकर चले गए। इससे मृतक के परिवारीजनों में आक्रोश है। अशोक का एक बेटा है, जबकि सूरज की शादी नहीं हुई थी।

अशोक को बचाने में गई सूरज की जान
अशोक के गिरने के बाद मैनहोल में जाने की कोई हिम्मत नहीं दिखा पा रहा था। इस पर सूरज ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। मगर, उसकी भी जान चली गई। इससे घर में कोहराम मच गया। बताया गया है कि अशोक सूरज का जीजा था।

इससे पहले भी जा चुकी है जान
इससे पहले नगला बूढी में एसटीपी की सफाई के दौरान तीन की मौत हो गई थी, ये लोग एसटीपी में मोटर लगाने के लिए नीचे उतरे थे, मीथेन गैस से बेहोश होने पर कुछ ही देर में मौत हो गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!