Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: DM Manish Bansal inspected two primary schools in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: DM Manish Bansal inspected two primary schools in Agra…#agranews

228

आगरालीक्स…आगरा के दो प्राथमिक स्कूलों का डीएम ने किया निरीक्षण. एक में व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे तो दूसरे में अव्यवस्थाओं पर प्रधानाध्यापिका को तत्काल निलंबित करने के दिए आदेश..शिक्षक बनकर बच्चों से सवाल पूछे, मिड डे मील भी चखा

जिलाधिकारी मनीष बंसल शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण (01 जुलाई से 15 जुलाई) के अंतर्गत बच्चों के नामांकन, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड डे मील, स्कूलों में पठन पाठन आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेने औचक निरीक्षण पर निकले. जिलाधिकारी पहले सीधे प्राथमिक स्कूल छीपीटोला पहुंचे, जहां जिलाधिकारी को व्यवस्थित रूप से कक्षाएं चलती हुई मिली, जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कक्षा-3 का निरीक्षण किया तथा नन्हे बच्चों से संवाद कर सवाल पूछे. सही जवाब सुनकर जिलाधिकारी ने पीठ थपथपाई. कुछ ही समय में जिलाधिकारी के साथ बच्चे सहज हो गए. तब जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से उन्हें प्रदान की गई नई किताबें, ड्रेस, खाने में मिली सामग्री आदि की जानकारी ली. बलदेव, तन्वी तथा अन्य बच्चों ने जिलाधिकारी को हिंदी अंग्रेजी की किताब पढ़ के सुनाई, अन्य बच्चों ने अपने नाम लिख के दिखाया, गिनती, पहाड़े सुनाये. जिलाधिकारी बच्चों में शिक्षा के स्तर से संतुष्ट नजर आये तथा स्वयं चॉक लेकर ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया. इसके बाद जिलाधिकारी कक्षा -5 व कक्षा-2 में पहुंचे जहां बच्चों ने जिलाधिकारी को अपनी मनपसंद कहानी, खिलाड़ी, जीके के सवालों को बताया.

जिलाधिकारी ने स्कूल में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया तथा बच्चों से अपने समक्ष स्मार्ट टीवी को चलवाकर देखा, उन्होंने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया तथा मिड डे मील में बने खाद्य पदार्थ को चख कर गुणवत्ता जांची जो संतोषजनक पाई गई. जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर भी देखा,निरीक्षण में बताया गया कि स्कूल में 146 बच्चे नामांकित हैं तथा 02 शिक्षक व 03 शिक्षा मित्र तैनात हैं. जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी में और अच्छी प्रकाश व्यवस्था हेतु गुणवत्ता की एलईडी लाइट लगवाने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बच्चों की किताबी शिक्षा के साथ-साथ एक्सपोजर स्तर व सामान्य ज्ञान को भी बढ़ाया जाए ताकि बच्चे आधुनिक प्रतिस्पर्धा के युग में सक्षम बनकर आगे बढ़ सकें. स्कूल की व्यवस्थाएं ठीक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने शैक्षिक स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए.

इसके बाद जिलाधिकारी पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहता पहुंचे. जिलाधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली, जिलाधिकारी ने नवीन नामांकन की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि 56 नए प्रवेश हुए हैं, विद्यालय में कुल 235 बच्चे नामांकित हैं, जिलाधिकारी ने उपस्थिति बच्चों के बारे में जानकारी लेने पर बताया गया कि आज मौके पर 108 बच्चे उपस्थिति हैं. स्टाफ के बारे में बताया गया कि 10 शिक्षक,02 शिक्षामित्र,02 अनुदेशक कुल 14 का शैक्षिक स्टाफ है. जिलाधिकारी ने स्कूल के रसोई घर, कंप्यूटर क्लास, अग्निशमन यंत्र, खेल सामग्री,किट तथा अन्य संगीत यंत्रों,लर्निंग बाई डूइंग प्रयोगशाला, परिसर की साफसफाई, फर्नीचर,आदि का निरीक्षण किया, रसोईघर के निरीक्षण में राशन आदि के बारे में जानकारी ली, रसोई में मौके पर राशन आदि नहीं मिला तथा बेतरतीब व्यवस्था मिली. जिलाधिकारी ने संबंधित से उक्त हेतु जवाब तलब किया तथा सभी स्टाफ से बच्चों के साथ मिड डे मील खाने के बारे में जानकारी ली. सभी ने बच्चों के साथ खाना न खाकर एक स्वर से अपने घर से लाये खाना खाने की बात स्वीकार की.

जिलाधिकारी ने कंप्यूटर क्लास का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने बच्चों से नियमित कंप्यूटर क्लास चलने, कंप्यूटर टीचर की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली, जिलाधिकारी को मौके पर नवीन स्मार्ट टीवी रखी मिली जिसका कोई उपयोग नहीं किया जा रहा था. जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई तथा खेल सामग्री, खेल किट आदि पाठ्य सहगामी क्रियाओं हेतु विद्यालय में उपलब्ध सामग्री का भी बच्चों द्वारा उपयोग नहीं किए जाने पर प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया जिसका वह कोई समुचित उत्तर नहीं दे सकीं. अपनी जिम्मेदारी से बचती नजर आईं, विद्यालय परिसर में भी साफसफाई का अभाव व क्लास टाइम में भी जिलाधिकारी को बाहर बच्चे खेलते मिले. जिलाधिकारी ने पीमश्री स्कूल में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विशेष व्यवस्थाओं को सही से क्रियान्वयन न करने, लापरवाही बरतने, पठन पाठन की स्थिति ठीक न होने पर स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनीता सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, चार्जशीट देने तथा शासन को रिपोर्ट प्रेषित करने के बेसिक शिक्षा अधिकारी को कड़े निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने मौके पर ही बीडीओ बरौली अहीर, एडीओ पंचायत व खंड शिक्षा अधिकारी को तलब किया तथा विद्यालय परिसर की उच्च साफ सफाई कराने, निरीक्षण में मिली विभिन्न कमियों को पूरा करने के कड़े निर्देश दिए तथा सभी शिक्षक स्टाफ को नवीन नामांकन हेतु अभिभावकों से संपर्क करने, बच्चों के साथ मिड डे मील में शामिल होने, नियमित समय से विद्यालय आने तथा गुणवत्तापूर्ण पठन पाठन कराए जाने के कड़े निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं में सुधार के साथ उक्त पीएमश्री विद्यालय में पुनः निरीक्षण पर आने की बात कही. निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नगर सुमित कुमार, डीसी बालिका कुलदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Preparations underway in Agra for Guru Nanak Dev Ji’s 557th Prakash Parv..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरुनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां. गुरुद्वारा...

बिगलीक्स

Agra News: Guidelines for Marriage, Hotel & Guest House in Agra

आगरालीक्स आगरा में मैरिज होम, होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के लिए...

बिगलीक्स

Agra News: FIR Lodged against Doctor couple & one other

आगरालीक्स आगरा के नामी हॉस्पिटल में आईवीएफ सेंटर खोलने और साझेदार बनाने...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Weather forecast for 22nd November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में रविवार सुबह से...

error: Content is protected !!