आगरालीक्स…आगरा में क्या आपके यहां हुई बारिश. दोपहर में कई जगह बारिश हुई लेकिन बारिश रुकते ही उमसभरी गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए. जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में आज मानसून की बारिश हुई. लेकिन यह बारिश भी पूरे आगरा को न भिगो सकी. कई इलाके ऐसे थे जहां सिर्फ एक दो बूंदें पड़कर ही बारिश बंद हो गई. हालांकि बारिश के बाद उमस ने लोगों को गर्मी से और ज्यादा बेहाल कर दिया. अभी तक भीषण गर्मी की मार झेल रहे आगरावासियों को पहली और जोरदार मानसूनी बारिश का इंतजार है लेकिन बादलों का डेरा छा कर निकल जा रहा है. ऐसे में यह इंतजार हर दिन बढ़ रहा है.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने आगरा में बारिश के आसार जताए हैं. आने वाले दिनों में जोरदार बारिश की संभावना है.