आगरालीक्स..Agra News: . वीडियो आगरा में बाथरूम में पति का शव गाढ़कर उसके ऊपर 45 दिन तक पत्नी नहाती रही, शक ना हो इसके लिए दृश्यम मूवी की तरह प्लानिंग की, एक बैंक स्टेटमेंट से पूरा मामला खुल गया। खीर में नींद की गोलियां दी।
आगरा के सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में 44 साल के सुरेंद्र शर्मा अपनी मां कमला, पत्नी रूबी, बेटी प्राची और सिद्धि के साथ रहते थे। सुरेंद्र शर्मा के भाई अनिल शर्मा वायु विहार में अपने परिवार के साथ रहते हैं, सुरेंद्र कोई काम नहीं करता था और आए दिन शराब पीकर पत्नी रूबी के साथ झगड़ा करता था। 18 मई को रूबी ने जेठ अनिल शर्मा को फोन किया कहा कि उसका पति सुरेंद्र से झगड़ा हो गया है पुलिस में शिकायत कर दी है इसके बाद से घर पर पुलिस आ रही है इसलिए वह सास कमला और दोनों बेटियों को अपने घर ले जाए। अनिल शर्मा मां कमला और दोनों भतीजी को अपने घर ले गए। 19 मई को रूबी भी जेठ के घर आ गए, वहां पहुंचकर बताया कि पति सुरेंद्र चार पांच दिन से घर नहीं आए हैं। 26 मई को सुरेंद्र के न आने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
45 दिन बाद बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला
कमला देवी के पति राधेश्याम शर्मा भरतपुर में इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे, रिटायर होने के बाद 24 साल पहले रेणुका धाम में आकर रहने लगे थे। राधेश्याम शर्मा का निधन हो गया था और कमला देवी को पेंशन मिलती थी। मई और जून में भी कमला देवी के एकाउंट से पैसे निकले थे जबकि सुरेंद्र घर से गायब था। इस पर जेठ अनिल शर्मा को शक हुआ, उन्होंने रूबी से पेंशन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि 28 हजार रुपये पेंशन आती है, अनिल शर्मा मां कमला देवी को लेकर भरतपुर गए, बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें 32 हजार रुपये पेंशन आ रही थी और लगातार एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले जा रहे थे इससे शक गहराने लगा।
पुलिस सत्यापन के लिए पहुंची, फंसता देख रूबी ने कहा सुरेंद्र की मौत हो गई, शव बाथरूम में गाढ़ दिया
सुरेंद्र पर 2017 में ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस शुक्रवार को रूबी के घर सुरेंद्र शर्मा का सत्यापन करने पहुंची, उससे पूछताछ की इससे रूबी घबरा गई। उसने जेठ अनिल शर्मा को घर पर बुलाया, बताया कि सुरेंद्र शर्मा ने सुसाइड कर ली थी, शव बाथरूम में गाढ़ दिया है, वह फंस ना जाए इसलिए फर्श करा दिया।
खींर में दी थी 20 से अधिक गोलियां
अनिल शर्मा की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, बाथरूम की मजदूरों से खोदाई कराई गई। फर्श के नीचे सुरेंद्र शर्मा का कंकाल मिला, कपड़े भी गल चुके थे, काथ में कड़ा और गले में रूद्राक्ष की माला से परिजनों ने सुरेंद्र की शिनाख्त की। डीसीपी सिटी का कहना है कि पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसने पति शराब पीने के बाद झगड़ा करता था इससे परेशान होकर खीर में नींद की गोली मिलाकर हत्या कर दी थी, इसके बाद शव बाथरूम में गाढ़ दिया और मजदूर बुलाकर फर्श करा दिया।