आगरालीक्स…Agra News: आगरा के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बाबू गप्पी के खिलाफ डॉक्टर के पेशे को बदनाम करने और महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज। ( Agra News: FIR lodge against social media inflencer Babu Gappi in Agra )
आगरा के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बाबू गप्पी ने एक वीडियो अपलोड किया, इस वीडियो में बाबू गप्पी ने डॉक्टर बनकर महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की, इसके बाद से विरोध शुरू हो गया। मामले का महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया और बाबू गप्पी ने भी माफी मांग ली।
साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में महादेव नगर, शमसाबाद के रहने वाले छोटू पंडित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वीडियो के संबंध में कई महिलाएं पुलिस अधिकारियों से भी मिली। वीडियो सामने आने के बाद से टेढ़ी बगिया निवासी मीडिया इनफ्लुएंसर बाबू गप्पी के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश है, सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर टिप्पणी की जा रही हैं।