आगरालीक्स आगरा में व्यापारी और उनकी पत्नी की मौत, दुकान बंद करने के बाद घर लौटे व्यापारी पत्नी के साथ कमरे में सोने चले गए थे, सुबह दोनों अचेत अवस्था में मिला। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के शमसाबाद के कुतकपुर में 40 साल के जगदीश पत्नी शशि के साथ ही दो बेटे और दो बेटियों के साथ रह रहे थे। जगदीश का प्रोविजनल स्टोर है। वे शनिवार रात में प्रोविजनल स्टोर बंद करने के बाद घर पहुंचे। खाना खाने के बाद दोनों कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन कमरे में पहुंचे। जगदीश और उनकी पत्नी शशि अचेत अवस्था में पड़े हुए थे, उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन मौत हो चुकी थी।
करंट लगने से मौत की आशंका
परिजनों का कहना है कि कमरे में कूलर लगा हुआ था, कूलर का एक तार टूट कर लोहे के बॉक्स पर गिरा हुआ था। इससे आशंका है कि तार से करंट फैल गया,करंट की चपेट में जगदीश और उनकी पत्नी शशि आ गए इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।