आगरालीक्स…आगरा के पांच वाटर पार्क प्रशासन ने किए बंद. बिना मानक और बिना अनुमति के चल रहे वाटर पार्क के संचालन पर लगाई रोक…जानिए इनके नाम
आगरा में अवैध रूप से और बिना मानक व बिना अनुमति के चल रहे पांच वाटर पार्क के संचालन पर प्रशासन ने रोक लगा दी है. सहायक आयुक्त राज्य कर व प्रभारी पूर्व मनोरंजन कर की आख्या के अनुसार इन वाटर पार्कों द्वारा मानकों को बिना पूरे किए और जिला मजिस्ट्रेट से बगैर अनुमति के संचालन किया जा रहा था. हाल ही में खंदौली के पुरा लोधी में संचालित एक वाटर पार्क में मासूम बच्चे की डूबने से मौत के बाद प्रशासन ने बिना मानक के चल रहे वाटर पार्कों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है.इनके संचालन पर लगाई रोक
काका चौधरी वाटर पार्क, पता-फतेहपुरसीकरी, तहसील-किरावली, आगरा।
केजी वाटर पार्क, पता-जाके मुढी रोड, जहाँगीरपुर, तहसील-एत्मादपुर, आगरा।
रिमझिम वाटर पार्क, पता-ए ब्लाक, कालीचरन पहलवान मार्ग, अन्सल टाउन, बरौली अहीर, आगरा।
माँ भगवती एन्टरप्राइजेज (रेनबो वाटर पार्क) पता-गाटा संख्या-572, 573, 574 एवं 575 मिढाकुर, आगरा।
प्रकाश वाटर पार्क पता-जलेसर रोड, टेढी बगिया, आगरा।
वाटर पार्क के संचालन के सम्बन्ध में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस विभाग, लोक सुरक्षा की दृष्टि से अन्य विभागों जैसे-अग्निशमन, लोक निर्माण विभाग (फिटनेस), विद्युत, टैक्स संबंधी (GST) आदि अनापत्तियां / प्रमाण पत्रों की अनिवार्यता है. उपरोक्त वाटर पार्कों द्वारा अवैध रुप से एवं मानकों को पूर्ण किए बिना ही संचालन किया जा रहा है.लोक सुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त वाटर पार्कों के संचालन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी गयी है.
9 साल के बच्चे की हुई थी मौत
आगरा के खंदौली के पुरालोधी में ब्लू व्हेल वाटर पार्क है, वाटर पार्क के संचालक केशव हैं. बीते बुधवार को खंदौली के छोटा गुडाह निवासी राकेश का नौ साल का बेटा अवी अपने साथियों के साथ ब्लू व्हेल वाटर पार्क में गया था. वाटर पार्क के स्विमिंग पूल के गहरे पानी में अवी डूब गया, उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया था. अवी के परिजनों की तहरीर पर थाना खंदौली में वाटर पार्क के संचालक केशव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.