आगरालीक्स…आगरा के दिल्ली गेट पर बदली यातायात व्यवस्था. अब दिल्ली गेट होकर हरीपर्वत नहीं जा सकेंगे चारपहिया वाहन. बाबू गुलाबराय मार्ग से मदिया कटरा जाने वालों को भी घूमकर जाना होगा…
आगरा के दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. इसके तहत दिल्ली गेट से हरीपर्वत जाने वाली पूरी लेन को बंद कर दिया गया है. ऐसे में एक ही लेने से आने जाने वाले वाहन गुजर रहे हैं जिसके कारण यहां जाम का झाम लगा रहता है. स्कूल खुलने के बाद यहां की स्थिति और ज्यादा विकट हो गई. ऐसे में यातायात व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए यहां परिवर्तन किया गया है. चौराहे पर बैरीकेडिंग कर दी गई है. इसके तहत बाबू गुलाबराय मार्ग से आने वाला कोई भी वाहन हरीपर्वत या मदिया कटरा की ओर नहीं जा सकेगा. इसके लिए वाहन चालकों को आरबीएस होकर मदिया कटरा और स्पीड कलर लैब होकर हरीपर्वत की ओर जाना होगा.
वहीं मदिया कटरा से हरीपर्वत जाने वाले चारपहिया वाहनों को भी आरबीएस होते हुए एमजी रोड की ओर जाना होगा. केवल हरीपर्वत से मदिया कटरा जाने वाली लेन ही चालू रहेगी. लेकिन हरीपर्वत से दिल्ली गेट होकर अगर किसी को बाबू गुलाब राय रोड पर जाना है तो उसे भी अग्रसेन चौराहे से आरबीएस होते हुए यहां जाना होगा.
