मथुरालीक्स…वृंदावन में 18 साल की युवक की यमुना में डूबने से दुखद मौत. परिवार बिना कार्रवाई किए शव को ले गया अपने साथ
वृंदावन में सुबह यमुना नदी में दिल्ली के रहने वाले एक 18 साल के युवक की मौत हो गई. युवक अपने दोस्तों के साथ वृंदावन दर्शन के लिए आया था. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस और नाविकों ने युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने पोस्टमार्टम और बिना किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए.मंदिर दर्शन से पहले यमुना स्नान को पहुंचे
दिल्ली के नरेला में रहने वाला देव अपने दोस्तों सूरज, भरत और एक अन्य साथी के साथ शनिवार को वृंदावन घूमने के लिए आया था. सभी ने रात वृंदावन में बिताई और अगले दिन सुबह आठ बजे मंदिरों में दर्शन करने से पहले जुगल घाट पर यमुना स्नान करने पहुंचे. स्नान के दौरान देव अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली.