आगरालीक्स…मानसून हुआ कमजोर. आगरा में बारिश के आसार होने लगे कम. दोपहर में कुछ देर की बारिश से बढ़ी उमस. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में एक बार फिर से उमसभरी गर्मी हो गई है. बुधवार को हुई बारिश के बाद से बारिश का क्रम थम गया है. आज शुक्रवार को दोपहर में जरूर कुछ मिनटों के लिए बारिश हुई लेकिन बारिश के बाद उमस और अधिक बढ़ गई. इधर मौसम विभाग ने भी मानूसन कमजोर होने के संकेत दिए हैं जिसके कारण बारिश के आसार अब कम हो गए हैं.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज रात को बारिश हो सकती है लेकिन आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने की ही उम्मीद हैं.
24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 10/07/26) 34.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/07/26) 26.9
Departure from Normal(oC) -0.8