आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा पेट्रोल में 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत एथेनॉल (ई 20) का मिश्रण है।
देश भर में पेट्रोल पंपों से सादा पेट्रोल यानी ई 20 पेट्रोल दी जा रही है। इसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत एथेनॉल है। ऐसा कच्चे तेल के आयात को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए किया गया है। नए वाहनों ई 20 के अनुकूल ही तैयार किए जा रहे हैं लेकिन पुराने वाहनों के मामले में ई 20 के इस्तेमाल से अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसे लेकर कई बार सरकार द्वारा भी स्पष्ट किया जा चुका है कि ई 20 से कोई नुकसान नहीं है।सादा पेट्रोल और स्पीड में 9 रुपये का अंतर
सादा पेट्रोल 101.69 रुपये प्रति लीटर है और स्पीड पेट्रोल 110.84 रुपये है। स्पीड पेट्रोल के रेट में नौ रुपये प्रति लीटर है। कुछ समय पहले तक लोग अपने वाहनों में स्पीड पेट्रोल नहीं डलवाते थे लेकिन अब पेट्रोल पंप पर स्पीड पेट्रोल डलवाने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सादा पेट्रोल की जगह लोग आगरा में स्पीड पेट्रोल डलवा रहे हैं।
जिले में 374 पेट्रोल पंप हैं। पेट्रोल पंप पर हर दिन आठ से 10 लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री होती है और 20 से 30 लीटर डीजल की बिक्री हर रोज होती है। ईवी के बाद से पेट्रोल की बिक्री पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है क्योंकि नए वाहन भी खरीदे जा रहे हैं। इससे पेट्रोल और डीजल की मांग कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है।