हाथरसलीक्स…23 साल के युवक को हुआ शादीशुदा महिला से प्रेम. सामाजिक बंदिशें लगीं तो दोनों ने खा लिया जहर. युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
आगरा से सटे हाथरस जिले में एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आज गुरुवार को युवक की मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर है. युवक 23 साल का अविवाहित था जबकि उसकी प्रेमिका पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं.घटना सहपऊ के गांव रुदायल की है. यहां रहने वाले 23साल के एक युवक को अपनी पड़ोसी विवाहित महिला से प्रेम हो गया. महिला के दो बच्चे भी हैं. वो भी युवक से प्रेम करने लगी. इनके प्रेम संबंधों के किस्से गांव में तेजी से फैले तो ग्रामीणों ने आपत्ति जताई. परिवार ने कई तरह की बंदिशें भी लगाना शुरू कर दिया. इस पर 20 जुलाई को दोनों ने जहर खा लिया. जहर खाने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भतर्भ् कराया. आज गुरुवार को युवक की मौत हो गई. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं प्रेमिका की हालत भी गंभीर है और आगरा के एक निजी अस्प्ताल में उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच की जा रही है.