आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश के विभिन्न स्कूलों की टीमों को हराते हुए सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई
आगरा में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा की बालिकाओं ने गौरवान्वित होने का मौका दिया है। इस विद्यालय की टीम ने सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों की टीमों को हराते हुए सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। बता दें कि सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड) खो खो बालिका वर्ग प्रतियोगिता दिनांक 22 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के मध्य मदर इंडिया पब्लिक स्कूल बाजपुर, उत्तराखंड मे आयोजित की गई थी।प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा की बालिकाओं ने अंडर 14 वर्ग में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों की टीमों को हराते हुए फाइनल में देहरादून पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद की टीम को 13 पॉइंट एवं इनिंग के अंतर से हराकर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं मांगडू, चेन्नई मे दिनांक 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के मध्य आयोजित की जा रही सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का गौरव प्राप्त किया।
टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रिंसी, मैनेजर सिस्टर डेजी, प्राइमरी इंचार्ज सिस्टर जेमा, सिस्टर अर्पिता, स्कूल के शारीरिक शिक्षा विभाग से पवन सिंह, नीतू सिंह, संदीप चौधरी के साथ-साथ स्कूल के समस्त शिक्षक गणों ने बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाइयां दी व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
- 30 July 2026 Agra News
- Agra
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : St. Francis Convent School's girls' team
- agra online news
- Agra School Sports
- Agra today news
- Agra update news
- Best CBSE School In Agra
- Best School for Sports Facilities in Agra
- CBSE Cluster and Zonal level games
- CBSE Cluster games 2026
- CBSE Cluster games North Zone Kho Kho Championship 2026
- CBSE Games
- has qualified for the CBSE national competition
- Sports School in Agra
- St. Francis' Convent School Girls Kho Kho Team
- St. Francis' Convent School Girls Sports Team
- St. Francis' Convent School Sikandra
- St. Francis' Convent School Sports Team
- today news