Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Big step by DBRAU, Agra VC Dr arvind Dixit to curb mass cheating in Exam 2018
बिगलीक्स

Big step by DBRAU, Agra VC Dr arvind Dixit to curb mass cheating in Exam 2018

175

आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के परीक्षाओं में सामूहिक नकल पर नकेल कस दी है। कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने ऐसा प्लान तैयार किया है कि मुख्य परीक्षा से लेकर प्रायोगिक परीक्षा में नकल और फर्जीवाडा नहीं हो सकेगा।
अंबेडकर विवि, आगरा की परीक्षाएं मजाक बन चुकी हैं, बेखौफ होकर नकल के साथ ही छात्रों को खुलकर नंबर दिए जा रहे हैं। ऐसे में विवि प्रशासन ने प्लान तैयार किया है। मार्च 2018 में होने वाली मुख्य परीक्षा से पहले जनवरी में प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। प्रायोगिक परीक्षाओं से ही सख्ती की जाएगी, जिससे मुख्य परीक्षा में नकल न हो।
आठ जनवरी से सात फरवरी तक प्रैक्टिकल
विवि के बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों के प्रैक्टिकल आठ जनवरी से सात फरवरी तक होंगे। जबकि एमए, एमएससी और एमकॉम की प्रायोगिक परीक्षाएं आठ से 15 फरवरी तक होंगी।
80 फीसद से अधिक अंक पर स्क्रीनिंग
विवि की प्रायोगिक परीक्षा में परक्षकों को लिफाफे देकर 90 फीसद अंक देने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में सत्र 2018 की परीक्षा के लिए नई व्यवस्था की गई है, जिन छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा में 80 फीसद से अधिक अंक दिए जाएंगे, उनकी अवार्डलिस्ट एक अलग लिफाफे में रखी जाएगी, उस पर एक दर्ज किया जाएगा। वहीं, जिन छात्रों के 80 फीसद से कम अंक होंगे उनके लिफाफे पर बी लिखा जाएगा। 80 फीसद से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि पैसे लेकर नंबर तो नहीं दिए हैं।
सेंटर पर सीसीटीवी होगी निगरानी
विवि की मुख्य परीक्षा के लिए वही सेंटर बनाए जाएंगे, जहां सीसीटीवी होगा। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी पर नजर रखी जाएगी, जिससे पता चल सके कि छात्र नकल तो नहीं कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!