आगरालीक्स… आगरा के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा में तोडफोड और लूटपाट के दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। ग्राम प्रधान ने पुलिस पर दबिश के आरोप लगाए थे, उनके पिता की मौत से मामला गर्मा गया है।
25 दिसंबर को इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर तोडपफोड के बाद संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रहनकला निवासी रामनाथ और रामू को जेल भेज दिया है। वहीं रहनकला के प्रधान बनवारी लाल का आरोप है कि रात को पुलिस उनके घर पहुंची, घर में तोडफोड की, जिससे वे दहशत में आ गए। मंगलवार रात को बनवारी सिंह के पिता बदन सिंह की मौत हो गई।
25 दिसंबर को तोडफोड
25 दिसंबर को इनर रिंग रोड पर लोगों ने तोडफोड और लूटपाट की, कहा कि आगरा के लोगों की बाइक से महाराष्ट्र की कंपनी टोल वसूलेगी, इस मामले में टोल प्लाजा के प्रबंधक ने 50 60 अज्ञात के खिलाफ तोडफोड, लूटपाट और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी है।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे से ताजमहल तक आने के लिए इनर रिंग रोड बनाया गया है, इस पर एडीए द्वारा टोल वसूला जा रहा है, टोल प्लाजा का ठेका खलतकर कंस्ट्रक्शन कंपनी, महाराष्ट्र को दिया गया है। टोल प्लाजा के प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा का आरोप है कि सुबह 10 .45 बजे 50 -60 लोग पहुंचे। उन्होंने टोल प्लाजा पर हमला बोल दिया, कंप्यूटर, सीसीटीवी तोड दिए, बूथ कैबिन में तोडफोड की।
लूट ले गए कैश
आरोप है कि लोग बूथ कैबिन में तोडफोड के बाद कैश लूट कर पफरार हो गए, इससे टोल प्लाजा के कर्मचारी और वहां से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए, उन्होंने टोल प्लाजा से पहले ही गाडी खडी कर दी।
टोल चलाने के लिए चौथ
आरोप है कि टोल प्लाजा शुरू होने के बाद से असमाजकि तत्व आ रहे हैं, वे धमकी देते हैं कहते हैं कि आगरा में महाराष्ट्र के लोग टोल कैसे ले सकते हैं। टोल के संचालन के लिए चौथ मांगते हैं। कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं।
दहशत में टोलकर्मी, पुलिस तैनात
लोगों के हमले के बाद टोल कर्मी दहशत में हैं, वे मौके से जान बचाकर भाग गए। टोलकर्मियों के न आने से टोल प्लाजा के संचालन में समस्या आ रही है। इस घटना के बाद टोल प्लाजा की सुरक्षा बढा दी गई है। टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात की गई है। इस मामले में प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा ने थाना एत्माउददौला में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस टोला प्लाजा पर हमला करने वालों की छानबीन में जुटी हुई है।