आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ये क्या हो रहा है, स्वास्थ्य विभाग ने जिन हॉस्पिटलों का पंजीकरण किया उनमें से 85 निजी अस्पताल इलाज के मानकों में फेल हो गए। कमरे में बेड डालकर आईसीयू बना दिया, डॉक्टर और ट्रेंड स्टाफ भी नहीं मिला। 85 अस्पतालों को नोटिस दिए गए हैं।
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के साथ ही क्लीनिक और लैब सहित 1241 पंजीकरण किए हैं इसमें से 486 निजी अस्पताल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीमें गठित कीं और हर क्षेत्र के अस्पतालों की जांच कराई गई।
140 में से 85 अस्पतालों में मानक नहीं मिले पूरे
टीम ने 140 निजी अस्पतालों की जांच की। टीम की जांच में 85 अस्पताल ऐसे मिले जिनमें मानक पूरे नहीं थे कई अस्पतालों में इलाज के इंतजाम नहीं मिले तो कई अस्पतालों के आईसीयू में डॉक्टर नहीं थे और कमरे में बेड डालकर आईसीयू बना दिया था इसके लिए मनमाने चार्ज भी मरीजों से वसूले जा रहे थे। टीम की जांच में 85 निजी अस्पतालों में मानक पूरे नहीं मिले हैं।
85 अस्पतालों को दिए गए नोटिस
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, टीम की जांच के बाद 85 अस्पतालों में मानक पूरे न मिलने पर नोटिस दिया गया है। इनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।