आगरालीक्स…आगरा में त्योहार से पहले डेयरियों पर पहुंची एफएसडीए की टीमें. दूध, दही, पनीर, क्रीम, घी, बटर के 17 नमूने लेकर जांच को भेजे…मिलावट के खिलाफ जारी है एक्शन
आगरा में खाद्य पदार्थ दूध एवं दुग्ध पदार्थों पर इस समय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष् अभियान चलाया जा रहा है. रक्षाबंधन जैसे त्योहार से पहले दूध और दूध से निर्मित उत्पादों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं. एक दिन पहले ही टीम ने टैंकर से सप्लाई होने जा रहे 1998 लीटर दूध को नष्ट कराया था जिसमें से बदबू आ रही थी और मच्छर व मक्खियां भिनभिना रहे थे. इसी क्रम में आज शुक्रवार को एफएसडीए की कई टीमें आगरा की डेयरियों पर पहुंची. यहां टीमों ने विभिन्न स्थानों से दूध एवं दुग्ध पदार्थों सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 17 विधिक नमूने संग्रहित किए और उन्हें जांच के लिए भेजे हैं.
यहां—यहां पहुंची एफएसडीए की टीमें
यादव मिल्क डेयरी, देवरी रोड गुम्मट से हॉकर वाहन संख्या UP75EU5957 से दूध का 01 विधिक नमूना तथा पचकुइया चौराहा से गाय के दूध का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
भावना डेयरी, नगला पदी, दयालबाग, से दही का 01 विधिक नमूना तथा Pinnacle Food, भावना द्वारिका स्टेट, आगरा से पनीर का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
इसी क्रम में नीरज डेयरी मदिया कटरा से क्रीम, घी एवं बटर के 03 विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
फतेहाबाद-बाह रोड क्षेत्र में अमर सिंह, रामनरेश, पुरुषोत्तम सिंह, सतीश सिंह एवं राहुल यादव से मिश्रित दूध के कुल 05 विधिक नमूने संग्रहित किए गए।
नगला भरी, मानिकपुरा, बाह में बजाज मैक्सिमा वाहन संख्या UP80GT1381 पर रेवतीराम से Sugar Boiled Confectionery का 01 विधिक नमूना तथा मुकेश कुमार से मिश्रित दूध का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया। इसी प्रकार स्याहीपुरा* में बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन संख्या UP83CT6028 पर रवि से मिश्रित दूध का 01 विधिक नमूना तथा ई-रिक्शा संख्या UP80DT8916 पर सुनील कुमार से मिश्रित दूध का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
इस प्रकार अभियान के दौरान दूध/मिश्रित दूध/गाय के दूध के 11, दही का 01, क्रीम का 01, घी का 01, बटर का 01, पनीर का 01 तथा Sugar Boiled Confectionery का 01, कुल 17 विधिक नमूने संग्रहित किए गए। संग्रहित सभी विधिक नमूनों को नियमानुसार खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार आवश्यक अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जाएगी।