Tuesday , 1 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: ‘Chhappan Bhog’ was offered to the cows with reverence at the Karmayogi Gaushala complex in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Chhappan Bhog’ was offered to the cows with reverence at the Karmayogi Gaushala complex in Agra…#agranews

63

आगरालीक्स…आगरा में सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजा कर्मयोगी गौशाला परिसर, श्रद्धा से गायों को अर्पित किया छप्पन भोग. भक्तों ने स्वयं अपने हाथों से तैयार किए व्यंजन

भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम रविवार को कर्मयोगी ,कमल नगर स्थित कर्मयोगी गौशाला में देखने को मिला। मानव सेवा समर्पित सामाजिक समिति द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं गौ सेवा छप्पन भोग सेवा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ सहभागिता करते हुए गौ माता की सेवा को अपना सौभाग्य माना। कार्यक्रम का आयोजन गोविंद प्रसाद अग्रवाल जी के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड के पावन पाठ से गौशाला परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। भगवान श्रीराम और परम भक्त हनुमान जी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ कर सुख, शांति और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी भक्तों ने गौ सेवा के इस पुनीत आयोजन में अपनी सहभागिता केवल उपस्थिति तक सीमित नहीं रखी, बल्कि स्वयं अपने हाथों से घर पर विभिन्न व्यंजन तैयार किए और उन्हें लेकर गौशाला पहुंचे। श्रद्धालु भोग सामग्री को श्रद्धा और सम्मान के साथ अपने सिर पर रखकर ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के बीच गौशाला प्रांगण में पहुंचे।

भक्तों की इस अनूठी श्रद्धा यात्रा ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और उत्सवमय बना दिया। गौ माता को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए गए। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भक्तों ने विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ गौ माता को छप्पन भोग अर्पित किया। गौशाला परिसर में उपस्थित गायों की सेवा करते हुए श्रद्धालुओं के चेहरे पर विशेष आत्मिक संतोष दिखाई दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा को अत्यंत पुण्यकारी और लोककल्याणकारी माना गया है। जब भक्ति के साथ सेवा का भाव जुड़ जाता है तो आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहता, बल्कि समाज को संवेदना, करुणा और जीवों के प्रति प्रेम का संदेश देता है। इस अवसर पर अजय गर्ग अवागढ़, कन्हैया लाल अग्रवाल, संतोष गोयल, विनय सिंघल, तरुण अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, नरेश सिंह, सुमित अग्रवाल, नीरज बांदिल, संतोष गोयल, केके मित्तल, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Janmashtami 2026: A rare, auspicious alignment reminiscent of the Dwapara Yuga marks this year’s Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स…इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसा दुर्लभ महासंयोग. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: Young man lies on railway tracks with wife and children in Agra; police rescue them in time…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को युवक ने अपनी पत्नी और दो छोटे—छोटे बच्चों...

टॉप न्यूज़

Janakpuri Agra 2026: Development work to begin soon in Bhavna Estate, Sikandara, Agra

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी को लेकर क्षेत्र में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra’s Sikandra police arrested eight gamblers and seized over ₹50,000 in cash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सिकंदरा पुलिस ने 8 जुआरी पकड़े. 50 हजार से अधिक...

error: Content is protected !!