आगरालीक्स आगरा में पुलिस ने बेमसेंट में चल रहे कैफे को कराया बंद
आगरा के न्यू आगरा में पुलिस ने एक मार्केट में बेसमेंट में कैफे संचालित होने और युवक युवतियों के आने की शिकायत पर छापा मारा। पुलिस को बेसमेंट में कैफे व लाइब्रेरी संचालित मिली लेकिन सीसीटीवी नहीं लगा हुआ था। बेसमेंट में कैफे संचालित होने पर उसे बंद करा दिया गया।
युवतियों को परिजनों को किया सुपुर्द
पुलिस को कैफे में दो युवतियां भी मिलीं उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस को तीन युवक मिले इनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है और संचालक को नोटिस दिया गया है।