आगरालीक्स….आगरा में एयरफोर्स जवान का शव दो टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर मिला. हावड़ा एक्सप्रेस से पत्नी बच्चों संग जा रहे थे प्रयागराज. कैसे हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच
आगरा में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना हुई है. अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव दो टुकड़ों में कटा मिला. रेलवे कर्मचारियेां ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. जवान के सिर और धड़ अलग—अलग पटरी पर कटे मिले. जवान के पास मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान एयरफोर्स कर्मी के रूप में हुई. मृतक का नाम नैनाराम पुत्र करना राम उम्र 35 वर्षीय निवासी खींवसर, नागौर जिला राजस्थान था.
टूंडला पहुंचने पर पत्नी और बच्चों को हुई जानकारी
जानकारी के अनुसार मृतक वायुसेना जवान पत्नी और बच्चों के साथ जोधपुर—हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे और अछनेरा स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर उतर गए थे. इधर ट्रेन के चलने पर पत्नी और बच्चों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी ओर वह टूंडला स्टेशन पर पहुंच गए. पत्नी को लगा कि वह दूसरे कोच में चढ़ गए होंगे. बाद में इसकी जानकारी उनकी पतनी को दी गई. सूचना पर आगरा से वायुसेना के अन्य जवान भी पहुंच गए. जीआरपी मामले की जांच कर रही हे. यह हादसा है या आत्महत्या…हर पहलू को देखा जा रहा है.