आगरालीक्स…आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक एक्सीडेंट. आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस. दो लोगों की मौत्, छह घायल
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात भीषण एक्सीडेंट हो गया. नोएडा से गोंडा जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह सवारियां घायल हुई हैं. सूचना पर एसीपी एत्मादपुर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
देर रात दो बजे हुए हादसा
हादसा देर रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेस वे के 149वें माइल स्टोन पर हुआ. नोएडा से गोंडा जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई. हादसे में बस चालक अजय पुत्र बलराम निवासी नगला इंच थाना जसराना फिरोजाबाद व अनुज पुत्र रामधीरज निवासी बलीपुर भोप थाना बालपुर गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अरुण, गंगाशरण, भीमसेन, अजय, उमेश और नंदलाल घायल हुए हैं. पुलिस ने सभी घायलों को अस्प्ताल भेजा. वहीं बस में सवार अन्य यात्रियां को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहनों से रवाना किया गया.