Monday , 14 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Rojgar Mela in Agra on September 17; companies to recruit for over 1,000 positions.
टॉप न्यूज़

Agra News: Rojgar Mela in Agra on September 17; companies to recruit for over 1,000 positions.

38

आगरालीक्स…आगरा में 17 सितंबर को निशुल्क रोजगार मेला. 1000 से अधिक पदों पर भर्तियां करने आएंगी कंपनियां. हाईस्कूल से परास्नातक व आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका, 18 से 35 वर्ष तक कर सकेंगे प्रतिभाग

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से पं० मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज, कोटली बगीची, देवरी रोड के परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1000 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के पुरुष/महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र आगरा, नोएडा, दिल्ली एन०सी०आर०, गुरुग्राम एवं गाजियाबाद होगा।

रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों एवं योग्यता से सम्बन्धित जानकारी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार संगम डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन) पर उपलब्ध है। इस रोजगार मेले में जनपद आगरा के बड़े नियोजकों/कंपनियों के साथ-साथ दिल्ली एन०सी०आर० तथा प्रदेश के बाहर के नियोजक प्रतिभाग करेंगे, जो अकाउंट असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, सी०सी०ए०/आर०सी०ए० एजेंट, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, ग्राउण्ड फ्लोर कोऑर्डिनेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा एनालिस्ट, हेल्पर, माली, ड्राइवर आदि पदों के लिये बेरोजगार अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगे। यह रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

UP News: Lovers caught in a room at midnight; family members dressed them as bride and groom and sent them off together….#upnews

यूपीलीक्स…आधी रात को प्रेमिका के कमरे में गया प्रेमी. प्रेमिका के घरवालों...

टॉप न्यूज़

Agra News: Morari Bapu will recite Ramkatha in Agra from 15th September …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 23 साल बाद फिर पधारेंगे मोरारी बापू, रामकथा कहेंगे. 40...

टॉप न्यूज़

Accident in Agra: Couple run over by trailer on highway, Agra; husband dies, wife injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर बाइक सवार पति—पत्नी को ट्रॉला ने रौंदा. पति...

टॉप न्यूज़

Ganesh Chaturthi 2026: Find out why Durva grass and Modaks are offered to Lord Ganesha, and understand their significance

आगरालीक्स…गणेश चतुर्थी कल, घर—घर आएंगे भगवान विघ्नविनाशक. जानिए गणेश जी को दूर्वा...

error: Content is protected !!