यूपीलीक्स…आधी रात को प्रेमिका के कमरे में गया प्रेमी. प्रेमिका के घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में देखा तो बाहर से लगा दी कुंडी. सुबह दूल्हा बनाकर दुल्हन के साथ भेजा…
यूपी के रामपुर से एक अजब गजब खबर आइ्र है. अजीमनगर में आधी रात को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके कमरे में घुस गया लेकिन इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को हो गई. उन्होंने कमरे में देखा तो युवक आपत्तिजनक हालत में मिला. इस पर हंगामा हो गया और परिजनों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद युवक के परिजनों को बुलाया गया और दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटे तक पंचायत चली. इसके बाद फैसला लेकर सुबह दोनों का निकाह किया गया और फिर दूल्हा दुल्हन बनाकर विदा किया.
शाहाबाद क्षेत्र का रहने वाला युवक रात को अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया. आधी रात को प्रेमिका के परिजनो को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को कमरे में पकड़ लिया. युवक आपत्तिजनक हालत में था. यह देखकर घर में हंगामा हो गया और शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए. परिजनों ने इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर दिया और युवक के परिजनों को सूचना दी. शनिवार सुबह युवक के परिजन और रिश्तेदार गांव पहुंचे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई. दोनों पक्षों ने मामला थाने ले जाने के बचाय निकाह कराने पर सहमति बनाई. युवती और युवक के परिजन इसके लिए तैयार हो गए. इसके बाद काजी को बुलाया गया और प्रेमी प्रेमिका को पास के मैरिज होम ले जाया गया. यहां दोनों का निकाह कराया गया और इसके बाद दूल्हा दुल्हन बनाकर भेज दिया गया.