आगरालीक्स…ताजमहल पर विदेशी महिला टूरिस्ट को पर बंदर का हमला. बचने को भागी तो हाथ पर काट खा गया बंद
ताजमहल पर बंदरों का आतंक कम नहीं है. आए दिन पर्यटकों पर हमले और काट खाने की खबरें आती रहती है. अब मंगलवार सुबह ताजमहल घूमने आई यूके की महिला टूरिस्ट पर बंदर ने हमला कर दिया. बंदर से दहशत में आई टूरिस्ट बचकर भागी तो बंदर ने उनके हाथ पर काट लिया. पर्यटक के चीखने पर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बंदर को वहां से भगाया. सूचना पर सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए और उन्होंने महिला को तुरंत इलाज के लिए भेजा.
महिला पर्यटक का नाम सुसान है जो कि यूके से भारत आई थीं. मंगलवार सुबह वह आगरा में ताजमहल देखने के लिए पहुंची. सुबह करीब दस बजे वह दोस्तों के साथ घूम रही थी तभी अचानक कुछ बंदरों ने उन्हें दौड़ा लिया. इस पर सुसान ने खुद को बचाने के लिए दौड़ लगाई लेकिन इतने पर बंदर ने झपट्टा मारकर उनके दाहिने हाथ पर काट खा लिया. सुसान ने किसी तरह खुद को बंदर से छुड़ाया.