Friday , 18 September 2026
Home फिरोजाबाद Firozabad News: Snake charmer took out a snake kept in a box at the hospital
फिरोजाबाद

Firozabad News: Snake charmer took out a snake kept in a box at the hospital

32

फिरोजाबादलीक्स…सपेरे ने अस्पताल में निकाल दिया डिब्बे में बंद सांप. भर्ती मरीजों और तीमारदारों में मच गया हड़कंप. चार घंटे तलाशने के बाद भी सांप नहीं मिला…

फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवा को उसे समय भगदड़ की स्थिति हो गई जब एक सपेरे ने अपन साथ लाए सांप को डिब्बे से निकाल दिया. सांप डिब्बे से बाहर निकलर भाग गया. यह देखते ही अन्य भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की हालत खराब हो गई और सब लोग भाग खड़े हुए.

जानिए क्या है मामला
थाना टूंडला के जरौली कला में वसीम रहता है जो कि सपेरा है. उसे सांप ने हाथ पर काट लिया था. इस पर वसीम ने सांप को पकड़ा और एक डिब्बे में बंद करके अपने साथ लेकर इलाज कराने सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गया. अस्पताल में उसे भर्ती कर लिया गया और वह बेड पर लेटा हुआ था. इसी दौरान उसने अपने साथ डिब्बे में बंद लाए सांप का डिब्बा खोल दिया और सांप डिब्बे से तेजी से बाहर निकलकर अस्पताल परिसर में कहीं छुप गया. सांप को खुले में देखकर अस्पताल में मोजूद मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों में हड़कंप मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे. इसके बाद अस्पताल स्टाफ और उनके साथ आए लोग भी सांप की तलाश में जुट गए लेकिन वह नहीं दिखा.

वन विभाग को भी नहीं मिला सांप
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. टीम ने ट्रॉमा सेंटर के वार्ड और उसके आसपास के इलाकों में सांप की तलाश की. करीब चार घंटे तक सांप को खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला. सांप के न मिलने से अस्पताल के अंदर मरीजों में डर का माहौल् है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Firozabad News: Uproar by family members following the death of a pregnant woman in Firozabad…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…चोरी के शक में पुलिस ने पति को उठाया, गर्भवती पत्नी की...

फिरोजाबाद

Tragic: Body of missing five-year-old boy found floating in a pond…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…दुखद. जन्माष्टमी पर 5 साल का मासूम रिषभ हुआ लापता. रातभर ढूंढते...

फिरोजाबादबिगलीक्स

Young woman arrested for running an illicit business via Telegram on her mobile phone

फिरोजाबादलीक्स…शॉकिंग, युवती मोबाइल से चला रही थी घिनौना धंधा. 500 रुपये में...

फिरोजाबाद

Married woman dies before Raksha Bandhan in Firozabad…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…रक्षाबंधन से पहले बहन की मौत, फूट—फूट कर रोए भाई. राखी बांधने...

error: Content is protected !!