आगरालीक्स…आगरा में आटो और ई रिक्शा का कॉलोनियों आदि से मेट्रो स्टेशनों तक यात्रियों को छोड़ने का होगा. प्रमुख मार्गों पर मेट्रो फीडर के रूप में चलेंगे. सिटी बसों को और अधिक रूटों पर लाया जाएगा…
आगरा में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए आटो व ई रिक्शा के संचालन में बदलाव की तैयारी की जा रही है. शहर में आटो और ई रिक्शा के लिए जोनिंग व्यवस्था लागू करने और इनके रूट निर्धाथ्रत करने पर विचार किया गया है. मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने प्रमुख मार्गों पर आटो और ई रिक्शा को मेट्रो फीडर के रूप में संचालित करने की योजना पर विचार किया है.
मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाएंगे आटो और ई रिक्शा
बैठक में विचार किया गया कि शहर के अलग अलग हिस्सों से यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों तक आसानी से पहुंचाने के लिए फीडर रूट विकसित किए जाएंगे. इससे आटो और ई रिक्शा को मेट्रो से जोड़ने की व्यवस्था पर काम किया जाएगा. प्रमुख मार्गों पर इनके संचालक को व्यवस्थित करने की योजना पर भी विचार किया गया. बैठक में शहर को अलग अलग जोन में बांटकर आटो और ई रिक्शा के रूट निर्धारित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई.
दाईं और सवारी बैठाने व उतारने पर रोक
सड़क सुरक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक में आटो और ई रिक्शा में यात्रियों के दाईं ओर से चढ़ने और उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया गया. डीएम ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित व्यवस्था का तकनीकी और व्यवहारिक परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए.
सिटी बसों का बढ़ेगा संचालन
इसके अलावा शहर में अन्य मार्गों को भी सिटी बस के साथ जोड़ने की योजना बताई गई. इसमें बोदला, सिकंदरा आदि इलाके भी शामिल होंगे.