आगरालीक्स…आगरा में संडे को खुलेंगी बैंकें. तीन दिन बैंक स्ट्राइक के चलते लिया गया फैसला. ग्राहकों के पास पहुंचे संडे को बैंक खुलनें के मैसेज. तीन दिन बैंक के एटीएम से लेनदेन पर भी नहीं लगेगा शुल्क…
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक यानी तीन दिनों के लिए हड़ताल का ऐलान किया गया है. इससे पहले 26 सितंबर को चौथे शनिवार तथा 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी है. ऐसे में पांच दिन बैंकें बंद रहने से लेनदेन प्रभावित रहेगा लेकिन अब बैंकों ने इस समस्या को कुछ कम करने का भी प्रयास किया है. बैंकों की ओर से हड़ताल को देखते हुए 27 सितंबर यानी रविवार को बैंकें खोलने का निर्णय लिया गया है. बुधवार केा आरबीआई की मंजूरी के बाद सार्वज्निक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं रविवार को खुली रहेंगी. ऐसे में ग्राहकों को अब 27 सितंबर को बैंकिंग काम निपटाने के लिए मौका मिलेगा. बैंकों की ओर से इसके लिए ग्राहकों के पास मैसेज भी भेजे गए हैं.
एटीएम से लेनदेन पर नहीं लगेगा शुल्क
इसके अलावा यूपी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से हड़ताल के चलते ग्राहकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है. इसके तहत 28 से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक के एटीएम से लेनदेन करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा.