आगरालीक्स…पितृपक्ष के पहले दिन इमरती के लिए उमड़ी भीड़, डिमांड पूरी करने के लिए मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही कड़ाहियां चढ़ गई थीं, जानें आखिर श्राद्ध में क्यों बढ़ जाती है इसकी मांग?
आगरा में पितृपक्ष के पहले ही दिन शहर भर में मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड उमड़ी। ऐसा लगा कि मिठाई कारोबारियों को भी पहले से ही इसका अंदाजा था, इसलिए डिमांड पूरी करने को सुबह से ही कई मिठाई की दुकानों पर कड़ाहियां चढ़ गई थी। किसी को श्राद्ध के लिए इमरती चाहिए थी तो कोई पितरों को अर्पित किए जाने वाले भोजन के लिए मिठाई लेकर जाता नजर आया। मिठाई कारोबारियों के मुताबिक पितृपक्ष शुरू होते ही इमरती की बिक्री में सामान्य दिनों की तुलना में तेजी आती है। दुकानदारों को सुबह से ही अतिरिक्त मात्रा में इमरती तैयार करनी पड़ती है। यही वजह है कि कड़ाही में छनती इमरती और चाशनी में डुबोकर तैयार किए जाने का नजारा आज सुबह मिठाई की दुकानों पर आम दिखाई दिया। आगरा की प्रमुख दुकानों पर इसकी औसत कीमत 600 से 700 रूपए किलो के बीच है।आखिर इमरती का इतना महत्व क्यों?
पितृपक्ष में इमरती की मांग का संबंध मुख्य रूप से स्थानीय और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा माना जाता है। कई परिवार श्राद्ध के भोजन में मीठा जरूर रखते हैं और अपनी परंपरा के अनुसार इमरती को इसमें शामिल करते हैं। कुछ परिवार इसे ब्राह्मण भोज या प्रसाद के साथ भी रखते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर परिवार श्राद्ध में इमरती ही रखे। अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में श्राद्ध की भोजन परंपराएं अलग होती हैं।
इमरती का स्वाद, आसानी से उपलब्ध होना और बड़ी संख्या में लोगों के लिए खरीदी जा सकने वाली मिठाई होना भी इसकी लोकप्रियता की वजह है। पितृपक्ष के पहले दिन बाजार में उमड़ी इमरती की भीड़ ने साफ कर दिया कि कई परिवारों के लिए यह मिठाई सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा की मिठास भी है।
- 26 September Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Imarti in High Demand as Pitru Paksha Begins: The Tradition Behind the Sweet’s Popularity
- agra online news
- Agra update news
- Best Imarti Shop in Agra
- Best Sweet Shops in Agra
- Imatri in Agra
- pitra paksha in agra
- today news
- Top Sweet Shops in Agra