आगरालीक्स... वीडियो आगरा में चार्जिंग के दौरान स्कूटी में लगी आग, घर में तीन लोग फंसे, एक मॉडल शॉप में लगी भीषण आग।
आगरा में आग की दो घटनाएं सामने आई हैं। अवधपुरी में शनिवार सुबह 3.30 बजे घर में चार्जिंग पर लगी स्कूटी में तेज धमाका होने के साथ ही आग लग गई, आग की लपटें तेज होती गईं। घर के अंदर तीन लोग थे, आस पास के लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। घर के अंदर से तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्कूटी जलकर हुई स्वाह
आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में स्कूटी जलकर स्वाह हो गई। पुलिस कर्मियों ने प्लास की मदद से स्कूटी को खींचकर बाहर निकाला। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।
मॉडल शॉप में लगी आग
दूसरी घटना रामबाग क्षेत्र की है, शुक्रवार देर रात रामबाग क्षेत्र में मॉडल शॉप में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गईं। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।