फिरोजाबादलीक्स…नदी में बहता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव. 26 सितंबर से परिजन कर रहे थे तलाश. जांच में जुटी पुलिस
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में तीन दिन से लापता युवक की लाश सिरसा नदी में उतराती मिली है. थाना नारखी के गौछ गांव में रहने वाला 18 साल का युवक विशाल पुत्र मनोज बघेल तीन दिन से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. आज सोमवार को शाम पांच बजे कोटरा रोड स्थित नदी में तैरता मिला. शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.
26 सितंबर से था लापता
परिजनों के अनुसार विशाल 26 सितंबर से लापता था. उसके घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान थे और लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. सोमवार शाम को नदी में शव मिलने से परिजन भी मौके पर पहुंच गए. शव की पहचान विशाल के रूप में होने पर परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.