Monday , 23 November 2026
Home agraleaks Agra News: Traffic routes in Agra will be diverted for the Ram Barat procession; these roads will be closed to vehicles starting at 2 PM on October 6…#agranews
agraleaksआगरा

Agra News: Traffic routes in Agra will be diverted for the Ram Barat procession; these roads will be closed to vehicles starting at 2 PM on October 6…#agranews

390

आगरालीक्स…आगरा में रामबारात को लेकर रूट रहेगा डायवर्ट. 6 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से बंद हो जाएंगे वाहनों के लिए ये रास्ते…पुराने शहर में जाना होगा मुश्किल…जानिए पूरा रूट डायवर्ज

आगरा में इस बार रामबारात 6 अक्टूबर को निकाली जानी है. इसको लेकर यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन जारी किया गया है जो कि 6 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगा.

ये रहेगा शहर के अंदर रूट डायवर्जन
जीवनीमण्डी चौराहा से बेलनगंज चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को बेलनगंज चौराहा से डायवर्ट किया जायेगा ।
बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खां चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जायेगा, इन सभी वाहनों को बेलनगंज चौराहा से जीवनी मण्डी / एसीपी छत्ता कट की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
बेलनगंज चौराहा से कचहरी घाट होकर दरेसी नं0 02 पेट्रोल पम्प की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खाँ चौराहा तक का पूरा मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिये बन्द रहेगा ।
श्रीराम बारात शोभायात्रा के मनकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होने के पश्चात गुदड़ी मंसूर खां से बेलनगंज एवं घटिया की तरफ कोई वाहन नहीं जायेगा, फिर भी यदि कोई वाहन गुदडी मंसूर खां पर आ जाता है तो उसे कश्मीरी बाजार से फुव्वारा चौराहा एवं हॉस्पिटल रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे ।
पाय चौकी वाले मार्ग को धूलियागंज चौकी पर बैरीकेड किया जायेगा।
फ्रीगंज वाले मार्ग को धूलियागंज चौराहा पर बैरीकेड लगाकर व्यवस्थित किया जायेगा ।
घटिया आजम खाँ चौराहा से फुलट्टी की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
फुलट्टी तिराहा, तिलक तिराहा, फुव्वारा व कश्मीरी बाजार तिराहा पर बैरीकेड कर यातायात को रोका जायेगा ।
हॉस्पिटल रोड कोतवाली तिराहा से फुव्वारा की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा एवं इन सभी वाहनों को कोतवाली तिराहे से हींग की मण्डी होते हुए मीरा हुसैनी, सदरभट्टी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
सेठ गली को हनुमान मंदिर तिराहे पर बैरीकेड किया जायेगा ।
रावतपाडा, सुभाष बाजार, चिम्मन पूडी, दरेसी नं0 01 व 02 पर दोपहर 12.00 बजे से लोडिंग टैम्पो, ऑटो, ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
हाथीघाट मनकामेश्वर मंदिर द्वार के सामने डिवाइडर पर लगे हुए बैरियर को हटाकर जीवनी मण्डी, गोल चक्कर से आने वाली झांकियों को मनकामेश्वर मंदिर द्वार होते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु व्यवस्था करायी जायेगी ।
मनकामेश्वर द्वार हाथीघाट से दरेसी नं0-01 व 02 रावतपाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं आने दिया जायेगा ।
छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज चौराहा से शोभायात्रा मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन समय 16.00 बजे से प्रतिबंधित रहेगा।
सदर भट्टी एवं मीरा हुसैनी चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल की ओर नहीं जायेगा, ये सभी वाहन हींग की मण्डी, मोती कटरा या सदर भट्टी ढाकरान, कलैक्ट्रेट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
बिजलीघर चौराहा से शिवाजी मार्केट व बिजलीघर आरओबी होकर श्रीराम बारात शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु आने वाले झांकियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, ये झांकियां बिजलीघर से फोर्ट स्टेशन होते हुए हाथीघाट यमुना किनारा होकर मनकामेश्वर मंदिर द्वार से शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे । साथ ही बिजलीघर से आगरा फोर्ट स्टेशन होते हुए हाथीघाट तक शोभायात्रा से अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, ये वाहन बिजलीघर से छीपीटोला आदि अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
बिजलीघर चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहे की ओर नहीं जायेगा । ये सभी वाहन छीपीटोला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
श्रीराम बारात शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु आने वाले श्रद्धालु / झांकियों की रोड पर अधिकता होने के फलस्वरूप शमशान घाट चौराहा से समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन यमुना किनारा हाथीघाट रोड पर प्रतिबंधित रहेगा, ये सभी वाहन विक्टोरिया तिराहा, पुरानी मण्डी चौराहा अथवा करियप्पा रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
श्रीराम बारात शोभायात्रा मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

7 अक्टूबर को सुबह जनकपुरी तक के लिए भी रहेगा रूट डायवर्ट
7 अक्टूबर को शोभायात्रा के स्वरूपों के श्री मनकामेश्वर मन्दिर से भावना स्टेट थानाक्षेत्र सिकंदरा स्थित जनकपुरी जाने के समय श्री मनकामेश्वर मन्दिर से रावतपाडा, दरेसी नं0- 02, कचहरी घाट होकर बेलनगंज चौराहा, जीवनी मण्डी चौराहा से वाटरवर्क्स चौराह से सर्विस रोड होकर लंगडे की चौकी से एनएच-19 होकर भगवान टॉकीज, खंदारी, आईएसबीटी, गुरूद्वारा के आगे पुरूषोत्तम खण्डेलवाल कट से यू-टर्न लेकर भावना स्टेट तिराहा से जनकपुरी को जायेंगे। भावना स्टेट तिराहा से जनकपुरी महल तक के मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

6 अक्टूबर को रात 11 बजे से आगरा महानगर में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी। नो एन्ट्री रात्रि में जारी रहेगी। सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें –ट्रैफिक कण्ट्रोल हेल्पलाइन नंबर :- 9454457886 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें।

हाइवे पर भी रहेगा रूट डायवर्जन
6 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रम समाप्ति तक बाहरी यातायात में भी परिवर्तन किया गया है.
एनएच-19 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से यथावत चलता रहेगा।
एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। महानगर आगरा के सभी एन्ट्री पॉइन्टों पर बैरियर लगाकर डायवर्जन किया जायेगा।
ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा (थाना सदर) से दिगनेर पुलिया (थाना एकता) से इनर रिंग रोड़ होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
ग्वालियर मार्ग से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन ग्राम- बाद (थाना मलपुरा) से दक्षिणी बाईपास (थाना सिकंदरा) रैपुरा जाट से एनएच-19 होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
जयपुर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की ओर जाने वाले भारी वाहन महुअर कट (थाना किरावली) से दक्षिणी बाईपास (थाना सिकंदरा) रैपुरा जाट से एनएच-19 होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
फतेहाबाद मार्ग से ग्वालियर / जयपुर की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन फतेहाबाद से शमशाबाद से इरादत नगर से सैंया होकर अथवा रमाडा (थाना एकता) से इनर रिंग रोड होकर जवाहर पुल / गुतिला अण्डरपास ( थाना एकता) से शमशाबाद, इरादतनगर से सैंया होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
फतेहाबाद से मथुरा की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रमाडा कट (थाना एकता) से इनर रिंग रोड़ से कुबेरपुर कट (थाना एत्मादपुर ) से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
शमशाबाद से ग्वालियर / जयपुर की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन इरादतनगर से सैंया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
शमशाबाद से मथुरा जाने वाले वाहन जवाहर पुल / गुतिला अण्डरपास (थाना एकता) से इनर रिंग रोड होकर रमाडा कट (थाना एकता) से इनर रिंग रोड रहनकलां टोल (थाना एत्मादपुर ) से कुबेरपुर कट (थाना एत्मादपुर) से एनएच-19 होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
महानगर आगरा के बाह्य मार्गों पर चलने वाले समस्त प्रकार के मध्यम / भारी वाहन (ट्रक, ट्रॉला, टैंकर, कन्टेनर, डीसीएम, ट्रैक्टर इत्यादि) सिकन्दरा तिराहा, गुरुद्वारा आर.ओ.बी., शास्त्रीपुरम चौराहा यूपीएसआईडीसी साइड (थाना सिकंदरा ), आईएसबीटी तिराहा, आरबीएस चौराहा, खन्दारी चौराहा, नेहरू नगर कट, विजय नगर कट, सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा, लंगड़े की चौकी तिराहा (थाना हरीपर्वत), भगवान टॉकीज चौराहा (थाना न्यू आगरा), वाटरवर्क्स चौराहा (थाना छत्ता), रामबाग चौराहा, अम्बेडकर पुल एत्माद्दौला साइड (थाना एत्माद्दौला), तोरा चौकी तिराहा, एकता थाना तिराहा (थाना एकता), रोहता नहर चौराहा (थाना सदर), मलपुरा नहर चौराहा (थाना मलपुरा), पथौली नहर चौराहा, वायु विहार तिराहा, अमरपुरा चौराहा (थाना शाहगंज), बोदला चौराहा (थाना जगदीशपुरा) से आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एन्ट्री पॉइन्टों पर पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी / बैरियर लगाकर नगर क्षेत्र में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा ।

रोडवेज / टूरिस्ट बसों का आवागमन इस प्रकार रहेगा
फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की ओर से आने वाली रोडवेज / टूरिस्ट बसें जिन्हें आईएसबीटी जाना है, वे एनएच-19 के माध्यम से जायेंगी जिन्हें ईदगाह / बिजलीघर बस स्टैण्ड जाना है वे कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड़, रमाडा कट, ताज व्यू तिराहा, करियप्पा चौराहा, मॉल रोड से बालूगंज चौकी के सामने से होते हुए बिजलीघर बस स्टैण्ड को जायेंगी तथा ईदगाह के लिए मॉल रोड़ होते हुए सुल्तानपुरा होकर ईदगाह बस स्टैण्ड को जायेंगी ।
ग्वालियर की तरफ से आने वाली रोडवेज / टूरिस्ट बसें ग्राम बाद (थाना मलपुरा) से दक्षिणी बाईपास (थाना सिकंदरा) रैपुरा जाट से एनएच -19 होकर मथुरा / आगरा आईएसबीटी बस स्टैण्ड जा सकेंगी । ईदगाह बस स्टैण्ड के लिए मधुनगर, क्लब चौराहा, सुल्तानपुरा होते हुए ईदगाह बस स्टैण्ड तथा बिजलीघर बस स्टैण्ड के लिये क्लब चौराहे से मॉल रोड, करियप्पा चौराहा से बिजलीघर आगरा फोर्ट बस स्टैण्ड जा सकेंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Notices issued to 65 BLOs in Agra for negligence in SSR work…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएसआर कार्य में लापरवाही पर 65 बीएलओ को नोटिस जारी....

आगरा

Agra News: Agra’s Radha Soami Blind School conveys a message of ‘celebration through service’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा स्वामी ब्लाइंड स्कूल में सेवा से सेलिब्रेशन का दिया...

आगरा

Agra News: Students from the Bhavna Estate branch of Brainobrain achieved great success at the 182nd Regional Abacus Competition

आगरालीक्स...आगरा के ब्रैनोब्रैन, भावना एस्टेट के विद्यार्थियों ने 182वीं रीजनल अबेकस प्रतियोगिता...

आगरा

Agra News: Wedding procession in Agra attacked with sticks and clubs; five injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घात लगाकर लौटी बारात पर लाठी डंडों से हमला. बच्चों...

error: Content is protected !!