आगरालीक्स…आगरा में घरों की पेंटिंग का बदला ट्रेंड. पेंट से ज्यादा अब लुक पर जोर. जानिए किन रंगों की सबसे ज्यादा डिमांड. पेंटिंग का नया ट्रेंड भी जानें…
हर कोई अपने घर को खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहता है. दिवाली आ रही है और घरों में इस समय पेंअ चल रहा है. लेकिन बदलते समय के अनुसार घर में पेंटिंग कराने का ट्रेंड भी बदल रहा है. अब लोग दीवारों पर रंग कराने के बजाय मार्डर कलर कॉम्बिनेशन, टेक्सचर और एक्सेंट वॉल को प्राथमिकता दे रहे हैं. पेंट कारोबारियों के अनुसार लोग चटक रंगों की जगह अब साफ्ट और नेचुरल शेड ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
लिविंग रूम और बेडरूम के लिए ये पसंदीदा
आगरा के पेंट कारोबारियों के अनुसार लोग अब हर रूम के हिसाब से कलर पसंद कर हैं फिर वह चाहे लिविंग रूम हो यगा फिर बेडरूम. घर के लिविंग रूम में आफ व्हाइट, क्रीम, बेज और Greige की डिमांड है तो वहीं बेडरूम के लिए सागा ग्रीन और ओलिव ग्रीन जैसे शेड पसंद किए जा रहे हैं. कुछ लोग एक दीवार पर डीप ब्ल्यू, नेवी, टेरेकोटा या गहरे हरे रंग का इस्तेमाल भी कर रहे हैं.
टेक्सचर का क्रेज भी बढ़
लोग अब पूरे घर में एक ही तरह का पेंट कराने के बजाय अब एक दीवार को अलग लुक दे रहे हैं और हाल के समय में इसका चलन काफी बढ़ा है. टेक्सचर, स्टोन और सीमेंट इफेक्ट के साथ एक दीवार को हाईलाइट कराया जा रहा है. इससे कमरे को प्रीमियम लुक मिलता है और पूरे कमरे में महंगा पेंट कराने की जरूरत भी नहीं पड़ती.
लुक पर ज्यादा जोर
आगरा के पेंट कारोबारियों का कहना है कि ग्राहक अब सिर्फ यह नहीं पूछते कि कौन सा रंग अच्छा है, बल्कि यह भी देखते हैं कि कमरे की लाइटिंग, फर्नीचर और दीवार का रंग आपस में कैसा लगेगा. यही वजह है कि कलर कॉम्बिनेशन और टेक्सचर की मांग तेजी से बढ़ रही हध्ै.
यें पेंट ट्रेंड में
पेंट कंपनियां भी इस साल साफ्ट, गर्म और प्राकृतिक रंगों पर जोर दे रही हैं. ऐसे रंगों को घर के इंटीरियर में शांत और प्रीमियम माहौल् बनाने के लिए पसंद किया जा रहा है.