मथुरालीक्स…ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा ब्रह्मलीन. बरसाना समेत पूरे ब्रज में शोक की लहर. राधारानी की भक्ति, गोसेवा, पहाड़ियों और कुंडों तक समर्पित किया जीवन
ब्रज के विरक्त संत और पद्मश्री से सम्मानित रमेश बाबा ब्रह्मलीन हो गए हैं. 88 वर्ष की उम्र में बाबा ने बरसाना के गहवर वन स्थित मान मंदिर में अंतिम सांस ली. अधिक उम्र की वजह से कमजोर हो गए थी और पिछले कुछ समय से बीमार रहने लगे थे. इस खबर से बरसाना समेत पूरे ब्रज में शोक की लहर दौड़ गई है. राधारानी की भक्ति, गोसेवा और ब्रज की प्राकृतिक व धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अपना पूरा जीवन समर्मित करने वाले रमेश बाबा ने बरसाना के मान मंदिर को अपनी साधना स्थली बनाया. उनके योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने 2019 में रमेश बाबा को पद्मश्री से सम्मानित किया था. इसके बाद ब्रज में उनके सम्मान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया.
रमेश बाबा का जन्म 1938 में तीर्थराज प्रयाग में हुआ था. उनके पिता बलदेव प्रसाद शुक्ल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य थे तथा उनकी माता का नाम हेमेश्वरी देवी था. उनके पिता ने बचपन में ही उनके संत जीवन की भविष्यवाणी की थी. मान मंदिर की जीवनी के अनुसार उन्होंने 16 वर्ष की उम्र तक अपनी महाविद्यालयीन शिक्षा पूरी कर ली थी. संगीत में भी उनकी विशेष रुचि थी. बाद में उन्होंने घ्ज्ञर छोड़कर ब्रज की राह पकड़ ली. यहां उन्होंने प्रसिऋ संत संत प्रियाशरण जी महाराज का शिष्यत्व स्वीकार किया. इसके बाद उनका जीवन राधारानी की भक्ति और ब्रज सेवा में पूरी तरह से समर्पित हो गया.
रमेश बाबा ने ब्रज के धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण के लिए आवाज उठाई. ब्रज के उनके प्राचीन कुंडों के संरक्षण और जीर्णोद्धार में भी उनके प्रयासों का उल्लेख मिलता हे. इनमें रत्न कुंड, विह्वल कुंड, कृष्ण कुंड, बिछुआ कुंड, गया कुंड, लाल कुंड, गोपाल कुंड, रुद्र कुंड सहित कई सारे कुंड शामिल हें. उन्होंने ब्रज की धार्मिक पहाड़ियों में खनन के खिलाफ लंबे समय तक आंदोलन चलाया. रमेश बाबा की सबसे बड़ी सेवाओं में गोसेवा भी शामिल रही. उन्होंने ब्रज की यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के्र लिए भी आंदोलन चलाया.