आगरालीक्स...आगरा की खो—खो टीम जूनियर स्टेट खो—खो चैम्पियशिप के लिए हुई रवाना. हरदोई में होगा टूर्नामेंट. 15 बालक और 15 बालिकाएं दिखाएंगी दम
30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हरदोई में होने वाली जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) में भाग लेने के लिए आगरा की टीम आज गुरुवार सुबह 6:30 बजे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से हरदोई के लिए प्रस्थान किया। आगरा की टीम आज शाम को हरदोई चैंपियनशिप के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। बता दें कि यह चैंपियनशिप बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है एवं इसमें भाग लेने के लिए आगरा टीम के 15 बालक एवं 15 बालिकाएं अति उत्साहित है।
हरदोई में आगरा की तरफ से बालक वर्ग की कप्तानी माधव यादव करेंगे एवं उनके टीम कोच दीपक यादव रहेंगे। वहीं बालिका वर्ग की कप्तानी शिवानी यादव द्वारा की जाएगी एवं उनकी टीम कोच उपासना यादव रहेंगी। टीम के मैनेजमेंट के लिए पुष्पेंद्र यादव को भी भेजा गया है। टीम को विदा करने के लिए आगरा खो-खो संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल एवं उनकी पत्नी रीना मित्तल, चंद्र मोहन श्रीवास्तव और कृष्णा राजपूत मौजूद रहे।