आगरालीक्स…आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने जारी किया छुट्टी का आदेश.
आगरा में कल शुक्रवार को पीईटी एग्जाम के चलते 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इस पीईटी 2026 का आयोजन हो रहा है जिसके लिए आगरा के 49 केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रशासन की ओर से 12वीं के सभी स्कूल 30 अक्टूबर शुक्रवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नगर में पीईटी एग्जाम के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें दो पालियों में परीक्षा होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे होगी. ऐसे में परीक्षा को लेकर आयोग की ओर से परीक्षा जनपदों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं. इसको लेकर 30 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए समस्त बोर्डों के विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा. इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन और सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हेै. जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किया है.