आगरालीक्स…आगरा में 19 केंद्रों पर हुई स्पेशल टीईटी परीक्षा. दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा.
विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी)-2026 आगरा में मंगलवार को 19 केंद्रों पर आयोजित हुई। दोनों पालियों में कुल 16094 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14057 उपस्थित रहे, जबकि 2037 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 8376 पंजीकृत अभ्यर्थियों के मुकाबले 7204 उपस्थित और 1172 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 7718 अभ्यर्थियों में से 6853 ने परीक्षा दी, जबकि 865 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर केंद्र पर एक एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। परीक्षा नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई।