आगरालीक्स…न दुबले-पतले ब्रेफिक्र, न सामान्य वजन वाले सुरक्षित! फैटी लिवर सिर्फ मोटे लोगों की बीमारी नहीं फिट रहने वाले भी चपेट में, सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत चौहान की सलाह ‘भ्रम से बाहर निकलें’
आगरा में फैटी लिवर को आमतौर पर मोटापे से जोड़कर देखा जाता है। लोगों की धारणा है कि जिनका वजन ज्यादा है या जिनके पेट पर चर्बी जमा है, उन्हें ही फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। अब सामान्य वजन और दुबले-पतले लोग भी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं।
आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर के सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत चौहान ने बताया कि शरीर का वजन सामान्य होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति का लिवर भी स्वस्थ है। कई लोगों में पेट के अंदरूनी हिस्से में चर्बी जमा होती है, जो बाहर से दिखाई नहीं देती। इसके अलावा गलत खानपान, अधिक चीनी और मीठे पेय का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत भी लिवर में चर्बी जमा होने का कारण बन सकती है।
उन्होंने कहा कि आनुवंशिक कारण, इंसुलिन रेजिस्टेंस, डायबिटीज और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी इसके जोखिम को बढ़ाते हैं। ऐसे में दुबले-पतले व्यक्ति को भी फैटी लिवर हो सकता है। शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते। कुछ लोगों को थकान, कमजोरी या पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में भारीपन महसूस हो सकता है, लेकिन केवल लक्षणों के आधार पर बीमारी की पहचान नहीं की जा सकती।
डॉ. चौहान ने आगे कहा कि जिन लोगों को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, पेट के आसपास चर्बी या परिवार में लिवर संबंधी बीमारी का इतिहास है, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। जरूरत के अनुसार डॉक्टर लिवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड या फाइब्रोस्कैन कराने की सलाह दे सकते हैं।
लिवर की सेहत का पैमाना सिर्फ शरीर का वजन नहीं है। सामान्य वजन वाले लोगों को भी खानपान, व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।
- 17 November 2026 Agra News
- Agra Gastro Liver Centre
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Not Just Obesity-Slim People Too Getting Fatty Liver
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Best Gastroenterologist Dr. Vineet Chauhan Agra
- Best Gastroenterologist Dr. Vineet Chauhan in Agra
- best gastroenterologists in agra
- Best Liver Doctor in Agra
- Raghunath Medical Complex Agra
- today news
- Top Gastroenterologist Dr. Vineet Chauhan Agra
- top gastroenterologists in agra
- Warns Gastroenterologist Dr. Vineet Chauhan