मथुरालीक्स…मथुरा में भाजपा का महामंथन. यूपी चुनाव 2027 को लेकर चार बिंदुओं पर बनाई रणनीति. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम योगी सहित 55 पदाधिकारी जुटे…युवाओं को जोड़ने पर सबसे अधिक फोकस.
मथुरा में दो दिन चले भाजपा का महामंथन मंगलवार को पूरा हो गया. इस मंथन में यूपी चुनाव 2027 के लिए रणनीति बनाई गई जिसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सहित सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री समेत तमाम बड़े नेता शामिल रहे. मंथन में संगठन की मजबूती, सरकार संगठन के बीच तालमेल पर भी मंथन किया गया. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर विभिन्नप पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया. इसके साथ ही राष्ट्रीय और स्थानीय नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया.
चार बिंदुओं पर बनाई रणनीति
बैठक में चार बिंदुओं पर रणनीति बनाई गई जिसमें कृष्ण जन्मभूमि, बूथ पर यूथ, सुशासल और महिला सशक्तिकरण शामिल हैं. पीडीए की काट करने के लिए भी 54 दिग्गज नेताओं की टीम मंथन में जुटी रही. सबसे ज्यादा चर्चा टिकट कटने पर भी है.
जेनजी को साधने की कोशिश
महामंथन में बूथ पर यूथ को लेकर सबसे अधिक फोकस रहा. जेनजी को साधने की कोशिश की गई. बूथ स्त्र पर संपर्क मजबूत करने के साथ युवा वर्ग से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा. नयी पीढ़ी तक पहुंच बनाने के लिए संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया. जेनजी के बीच संवाद, संपर्क और भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान इसी रणनीति का हिस्सा है.