आगरालीक्स…आगरा में स्पीड कलर लैब तिराहे पर लगेगी राणा सांगा की प्रतिमा. 12 फीट ऊंची और 18 टन की होगी अश्वारोही प्रतिमा..मेयर और विधायक की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन
आगरा के स्पीड कलर लैब तिराहे पर राणा सांगा की प्रतिमा लगने जा रही है. मंगलवार सुबह यहां भूमि पूजन हुआ जिसमें मेयर हेमलता दिवाकर और एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह मौजूद रहे. यहां प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल चुकी है.
12 फीट की अश्वारोही होगी प्रतिमा
स्पीड कलर लैब तिराहे पर स्थापित होने जा रही राणा सांगा की प्रतिमा करीब 12 फीट ऊंची होगी. इसका वजन 18 टन बताया गया है. नगर निगम की ओर से इसका निर्माण कराया जाएगा. प्रतिमा लगाने की जिम्मेदारी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, यूपी की होगी.