आगरालीक्स आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे को देखते हुए वाहनों की गति सीमा कम कर दी गई है। निर्धारित गति से अधिक चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
सर्दियों में कोहरे को देखते हुए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 15 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर दी गई है। अभी आठ यात्री की क्षमता वाले वाहनों की गति सीमा दिन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी इसे घटाकर सुबह 80 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। इसी तरह से अन्य श्रेणी के वाहनों की गति सीमा भी कम की गई है। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधामोहन द्विवेदी का मीडिया से कहना है कि नोडल अधिकारी राजेश पांडे के निर्देश पर वाहनों की गति सीमा कम करने के आदेश जारी किए गए हैं।
15 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक वाहनों की गति सीमा
आठ से अधिक सीटों वाले यात्री वाहन
सुबह आठ से रात आठ बजे तक 80 किलोमीटर प्रति घंटा
रात आठ से सुबह आठ बजे तक 60 किलोमीटर प्रति घंटा
9 से अधिक सीटों वाले यात्री वाहन
सुबह आठ से रात आठ बजे तक 60 किलोमीटर प्रति घंटा
रात आठ से सुबह आठ बजे तक 50 किलोमीटर प्रति घंटा
मालवाहन वाहनों के लिए
सुबह आठ से रात आठ बजे तक 50 किलोमीटर प्रति घंटा
रात आठ से सुबह आठ बजे तक 40 किलोमीटर प्रति घंटा