Thursday , 19 November 2026
Home आगरा Agra News: Fatehpur Sikri railway station in Agra has undergone a transformation; it has been given a modern look at a cost of Rs 4.20 crore…#agranews
आगरा

Agra News: Fatehpur Sikri railway station in Agra has undergone a transformation; it has been given a modern look at a cost of Rs 4.20 crore…#agranews

46

आगरालीक्स…आगरा के फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प. 4.20 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को दिया गया आधुनिक स्वरूप, यात्रियों एवं पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, लिफ्ट का हो रहा निर्माण

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आगरा रेल मंडल के फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर लगभग 4.20 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास एवं यात्री सुविधा संबंधी कार्य किये गए हैं। स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार से संबंधित इन कार्यों के पूर्ण होने से यात्रियों के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल फतेहपुर सीकरी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में स्टेशन पर आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों को पूरा किया गया है। इसके अंतर्गत 862 वर्ग मीटर क्षेत्र में सर्कुलेटिंग एरिया तथा 1196 वर्ग मीटर क्षेत्र में पार्किंग का विकास किया गया है। इसके अतिरिक्त 479 वर्ग मीटर क्षेत्र में नए स्टेशन भवन का निर्माण, 118 वर्ग मीटर पुराने प्रतीक्षालय का नवीनीकरण तथा 1177 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म शेल्टर का कार्य पूर्ण किया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए 2318 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य भी पूरा किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्टेशन पर आकर्षक पोर्च एवं प्रवेश द्वार का निर्माण करने के साथ आधुनिक साइनेज, डिस्प्ले बोर्ड एवं डिजिटल घड़ियों की व्यवस्था भी की गई है|

प्लेटफॉर्म संख्या 01 एवं 02 पर हो रहा है लिफ्ट का निर्माण
फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म संख्या 01 एवं 02 पर लिफ्ट का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य लगभग 37 लाख रुपये की लागत से3 किया जा रहा है । लिफ्ट निर्माण का कार्य जनवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में आसानी होगी तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में और अधिक सुधार होगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन को आधुनिक एवं बेहतर यात्री सुविधाओं से सुसज्जित स्वरूप मिला है। अब यात्रियों को स्टेशन परिसर में सुगम आवागमन, व्यवस्थित पार्किंग, बेहतर प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म पर सुविधाजनक व्यवस्था तथा आधुनिक सूचना प्रणाली का लाभ मिलेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A new sports stadium will be built in Bah, Agra. 2.476 hectares of land will be transferred to the Sports Department…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बनेगा नया स्पोटर्स स्टेडियम. यूपी कैबिनेट की बैठक में मिली...

आगरा

Agra News: There will be no water supply in several areas of Agra on Friday and Saturday.

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में शुक्रवार—शनिवार को नहीं आएगा पानी. पाइपलाइन की...

आगरा

Agra Weather: The cold intensified further in Agra at night. The temperature reached 12 degrees Celsius

आगरालीक्स…आगरा में रात को ठंड और बढ़ी. तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक...

आगरा

ADCP (Traffic) imparted lessons on vigilance and rapid response to female PRV personnel

आगरालीक्स...आगरा में यूपी 112 की आपातकालीन सेवाएं और होंगी प्रभावी. महिला पीआरवी...

error: Content is protected !!