आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर पैतृक घर गया था परिवार. वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे. दो लैपटॉप, सोने—चांदी के आभूषण और 50 हजार कैश चोरी मिला….पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा
आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने सर्विलांस सेल के साथ मिलकर बंद घर में चोरी करने वोल दो शातिरों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, चोरी के दो लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस दोनों के ख्लिााफ कार्रवाई कर रही है.
दिवाली पर पैतृक घर गया था परिवार
न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को सूचना दी कि वह दीपावली के त्यौहार को मनाने के लिए अपने परिवार के साथ अपने पैतृक निवास जनपद फरीदाबाद गया था. जब 11 नवंबर को त्यौहार मनाकर वापस घर लौटा तो देखा कि घऱ के गेट का ताला टूटा हुआ था व घर से 02 लैपटॉप, सोने-चाँदी के आभूषण व रु0 50,000/- चोरी हो गये थे.
दो चोरों को किया अरेस्ट
पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की. भिन्न-भिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया व प्राप्त साक्ष्यों के क्रम में बुधवार को दो चोरों विनाश उर्फ अजय व इंदल सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो हाथ घड़ी, दो मंगलसूत्र मय पैंडल-पीली धातु, दो पैंडल-पीली धातु, 01 जोडी कान के टॉप्स-पीली धातु, 03 सिक्के-सफेद धातु, 02 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप 5100 रुपये बरामद किए.
पकड़े गए चोरों के नाम
अविनाश उर्फ अजय पुत्र सोनपाल निवासी बापू नगर, खंदारी, दयालबाग, थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा।
इंदल सिंह सिकरवार उर्फ अर्जुन पुत्र स्व0 दीवान सिंह निवासी ग्राम रायभा थाना अछनेरा, जनपद आगरा।