आगरालीक्स…आगरा से स्कूल टूर पर ऋषिकेश गया छात्र गंगा नदी में डूबा, शाम ढलने तक नहीं लगा सुराग. कल सुबह फिर चलेगा रेस्क्यू अभियान…
आगरा से स्कूल टूर पर गए 10वीं के छात्र की ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला के पास डूबने की खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल के सभी बच्चे लक्ष्मणझूला पुल के पास स्थित घाट पर स्नान कर रहे थे तभी 10वीं का छात्र अंश निवासी रेाहता तेज बवाल की चपेट में आकर गंगा नदी में बह गया. शाम ढलने तक एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. शुक्रवार को फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के एक स्कूल से 32 छात्र व 5 शिक्षकों का दल ऋषिकेश भ्रमण पर गया था. गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सभी लक्ष्मणझूला पुल के पास स्थित घाट पर स्नान कर रहे थे, इसी दौरान 15 साल का अंश निवासी रोहता गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा. साथियों के शोर पर मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के चलते वह देखते ही देखते ओझल हो गया. एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि डीप डाइवर्स ने गगा नदी में सर्च आपरेशन चलाया लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका. देर शाम अंधेरा होने पर सर्चिंग रोक दी गई है. शुक्रवार को सुबह फिर से लातपा छात्र की तलाश की जाएगी. थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है.