Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Student abuse friends & teacher in Classroom : Student left School in Agra
बिगलीक्स

Student abuse friends & teacher in Classroom : Student left School in Agra

104

आगरालीक्स… आगरा के एक प्रतिष्ठित स्कूल से अपने बच्चो को निकालने का कारण जानकार हैरान रह जाएंगे, छठवीं के छात्र के पिता ने स्कूल में अश्लील शब्द, शिक्षिकाओं के लिए अश्लील वार्ता करने का सनसनीखेज खुलासा किया है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक बडे मिशनरी कान्वेंट स्कूल से एटीएस में इंस्पेक्टर ने अपने बेटे को निकाल लिया है। उन्होंने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है, इसमें स्कूल के फोटो के साथ स्कूल से निकालने का कारण भी लिखा है। उन्होंने स्कूल के माहौल और छात्रों को ज्ञान की जगह अश्लीलता पढाए जाने पर चिंता ​जाहिर की गई, यहां तक लिखा है कि थाने में शिकायत की जाए किंतु शिक्षक चिकित्सक सहित सुरक्षा से जुडे लोगों के विरुदृ उचित नहीं है।
अश्लीलता की पाठशाला
एटीएस के इंस्पेक्टर ने अपनी फेसबुक पर लिखा है कि उनका बेटा स्कूल में छठवीं कक्षा में पढता है। अपने बेटे को विवश होकर निकालना पड रहा है, उसकी कक्षा में 65 बच्चे हैं। इसमें से एक बडा प्रतिशत अश्लील शब्द, गाली का प्रयोग और हिंसा करता है। ये छठवीं कक्षा के बच्चे अपनी शिक्षिका के प्रति अश्लील वार्ता करते हैं।
शिक्षिकाएं हो चुकी हैं मनोरोगी
फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि स्कूल की शिक्षिकाएं हिंसक हैं, वे साधारण गलतियों पर छात्रों के बाल पकड कर बुरी तरह से मारती हैं। कान उखाडने की आदत है वे भी मनोरोगी हो चुकी हैं।
पढाई का गिर रहा स्तर बिगड रहे हालात
शहर के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों का बुरा हाल है, इन स्कूलों में पढाई से ज्यादा छात्र गलत हरकतें कर रहे हैं। कुछ छात्र चोरी करते हुए भी पकडे जा चुके हैं। स्कूलों में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल, गाली गलौज आम है। इस तरह की घटनाएं बढ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि परिजनों को अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए, यह देखना चाहिए कि उनके साथी और वे गलत हरकतें तो नहीं कर रहे हैं। स्कूल से भी बच्चों का फीडबैक लेना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!