आगरालीक्स… आगरा में शुक्रवार को भी ताजमहल खुला है और नीचे तहखाने में स्थित मुगल शहंशाह शाहजहां और मुमताज बेगम की असली कब्र में भी प्रवेश दिया जा रहा है। शहंशाह शाहजहां का 363 वां उर्स मनाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ देश विदेश से लोग आए हैं। पर्यटकों की संख्या भी काफी है।
शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। आज से ही शहंशाह शाहजहाँ का तीन दिवसीय 363वां उर्स शुरू हो रहा है। यहां गुस्ल की रस्म के साथ तहखाने में स्थित रॉयल कपल शहंशाह शाहजहां और मुमताज बेगम की असली कब्रों को खोला गया, इसके साथ ही फूलों की चादर चढाई गई और देश दुनिया के लिए दुआ मांगी गई। इसके साथ ही शुक्रवार दोपहर दो बजे से पर्यटकों को भी असली कब्र का दीदार करने के लिए प्रवेश दिया गया।
ढोल और कब्बाली
शहंशाह शाहजहां का 363 वे उर्स पर ताजमहल में ढोल और कब्बाली का आयोजन किया गया है, रॉयल गेट पर कब्बाली के साथ ही ताजमहल में उर्स मनाया जा रहा है। वहीं, शनिवार को उर्स के दूसरे दिन संदल और तीसने दिन रविवार को चारदपोशी की रस्म होगी।