आगरालीक्स.. आगरा में फेसबुक पर दिल्ली की युवती से दोस्ती के बाद आगरा का युवक उसे गोवा घुमाने ले गया, वे तीन दिन तक गोवा के होटल में रहे। युवक ने युवती का एटीएम लेकर उसमें से 50 हजार रुपये निकाल लिए, इसके बाद युवती से संपर्क नहीं किया। युवती को एटीएम से पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई तो वह युवक की तलाश में जुट गई, आगरा में उसके घर तक पहुंच गई। इसके बाद भी युवक ने पैसे वापस नहीं किए तो बुधवार को युवती थाने पहुंची, युवक ने उसके 50 हजार रुपये वापस कर दिए, युवती पैसे लेकर चली गई।
आगरा के युवक की दिल्ली की युवती से फेसबुक चैटिंग से दोस्ती हो गई, युवक और युवती ने गोवा घूमने का प्लान बनाया, युवती दिल्ली से ट्रेन में बैठी, युवक आगरा से उसी ट्रेन में बैठ गया। दोनों गोवा पहुंचे, वहां तीन दिन तक गोवा घूमा और होटल में रहे। इसके बाद युवक आगरा और युवती दिल्ली लौट गई। इसके बाद युवक ने युवती से संपर्क नहीं किया, युवती ने अपना बैंक एकाउंट चेक किया तो उसमें से 50 हजार रुपये निकल गए थे। युवती ने डिटेल चेक की तो रुपये गोवा में युवक के साथ युवती थी, उसी समय निकाले गए थे।
परिजनों को बताया और आगरा आ गई
युवती के साथ हुए धोखे की जानकारी अपने परिजनों को दी, इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ आगरा आ गई, यहां पूछताछ करने के बाद युवती अपने परिजनों को लेकर युवक के घर पहुंच गई। उससे 50 हजार रुपये देने के लिए कहा, इस पर युवक ने इन्कार कर दिया।
थाने पहुंचते ही रुपये लेकर आ गया युवक
युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गई, युवती द्वारा थाने में तहरीर दिए जाने की जानकारी होते ही युवक 50 हजार रुपये लेकर थाने पहुंच गया। थाने में युवक ने युवती को 50 हजार रुपये वापस कर दिए। इसके बाद युवती लौट गई।