आगरालीक्स… आगरालीक्स आगरा के सांसद व एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया की पत्नी द्वारा जिला पंचायत सदस्य पर थप्पड उठाने से ज्यादा चर्चा, उस कारण की है जिसके चलते थप्पड उठाया गया, इसके बाद उनके गनर ने जिला पंचायत सदस्य को जमीन पर लिटाकर जमकर धुनाई की। पुलिस जिला पंचायत सदस्य को थाने ले गई, इस मामले में सभी ने चुप्पी साध रखी है। पिटाई लगने के बाद जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि दो दिन बाद प्रेसवार्ता करूँगा।
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर सपा की कुसल यादव को हटाने के बाद भाजपा के प्रबल प्रताप सिंह (राकेश बघेल) जिला पचायत अध्यक्ष बन गए हैं, उन्हें एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया ने चुनाव लडाया था। सोमवार को जिला पंचायत क कार्यालय, रकाबगंज में शुदिधकरण के लि हवन का आयोजन किया गया था। इसमें एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया की पत्नी म्रदुला कठेरिया, मेयर नवीन जैन सहित भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे थे।
थप्पड और मुंह से निकाला खून

जिला पंचायत सदस्य रवि धाकरे पर म्रदुला कठेरिया ने थप्पड उठाया, वह पीछे हट गया । इससे उसके थप्पड़ नहीं लग सका। इसके बाद उनके गनरों ने जिला पंचायत सदस्य को पकड लिया, उसे जमीन पर लिटाकर जमकर धुनाई लगाई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ, सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया , म्रदुला कठेरिया और मेयर नवीन जैन सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी वहां से चले गए। रवि धाकरे के मुंह से खून निकलने लगा। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। सीओ सदर उदयराज सिंह का मीडिया से कहना है कि जिला पंचायत कार्यालय में विवाद हुआ था लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।
क्यों उठाया थप्पड
थप्पड मारने से ज्यादा थप्पड उठाने के कारण को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है।आखिर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ऐसा क्या हो गया था कि जिला पंचायत सदस्य पर थप्पड उठा लिया।, कार्यक्रम स्थल पर कुछ ऐसा हुआ था यह पहले ही कुछ हो चुका था। इसे लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है।
क्या है कहना।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया का कहना है कि गार्ड से धक्का मुक्की हो गई थी। वे ज़िला पंचायत सदस्य को जानते नहीं थे।मेरी पत्नी द्वारा थप्पड़ मारने की बात गलत है।
जिला पंचायत सदस्य रवि धाकरे का कहना है कि मृदुला कथेरिणे थप्पड़ मारने की कोशिश की लेकिन पीछे हट गया। इससे थप्पड़ नहीं लगा। गनर ने बुरी तरह पीटा। एक दो दिन में प्रेसवार्ता करूँगा।