Wednesday , 22 April 2026
Home एजुकेशन Dr BR Aambedkar Univ. Agra LLB & BALLB exam postponed
एजुकेशनटॉप न्यूज़

Dr BR Aambedkar Univ. Agra LLB & BALLB exam postponed

103

आगरालीक्स… आगरा और अलीगढ में छात्रों के हंगामे के बाद डॉ भीमराव आंबेडकर वि​वि के कुलपति ने बीएएलएलबी और एलएलबी की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं, अब परीक्षाओं की नई तिथि 20 दिन बाद जारी होगी। बीएएलएलबी और एलएलबी की परीक्षाएं 25 अप्रैल से प्रस्तावित की गईं थी।
आंबेडकर विवि की बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षाएं 25 अप्रैल से प्रस्तावित थीं, छात्रों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जा सके हैं। इसे लेकर सोमवार को छात्रों ने आगरा और अलीगढ में प्रदर्शन किया। इसक बाद कुलपति ने बीए एलएलबी और एलएलबी की परीक्षाएं 20 दिन के लिए स्थगित कर दी हैं, परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
केएन सिंह देखेंगे कुलसचिव का काम
आंबेडकर विवि के कुलसचिव पद का काम परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ही देखेंगे। कुलपति ने कुलसचिव आरपी सिंह को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राजभवन या शासन के अगले निर्देशों तक केएन सिंह ही कुलसचिव रहेंगे। कुलपति ने आरपी सिंह के कार्यालय आदेशों को भी निरस्त कर दिया है।
शासन ने पीसीएस आरपी सिंह को आंबेडकर विवि का कुलसचिव बनाकर भेजा था। उन्होंने 23 अक्टूबर 2017 को कार्यभार संभाला था। यहीं से कुलपति और उनके बीच तनातनी शुरू हो गई। करीब ढाई महीने पहले कुलसचिव पैर में चोट का कारण बताते हुए लंबी छुट्टी पर चले गए। उनकी आखिरी हाजिरी 26 जनवरी 2018 की बताई गई। वे बीती 17 अप्रैल को अवकाश के बाद मयूरी (ई-रिक्शा) में बैठकर विवि आए थे। बताते हैं कि उन्होंने कुलपति से मिलना भी मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद कुलपति ने उनसे अवकाश का स्पष्ट मंतव्य पूछा था। साथ में मेडिकल सर्टीफिकेट लगाने को भी कहा गया था। इसके बाद कुलसचिव ने शिक्षकों की गायब पत्रावलियों की बाबत प्रशासन विभाग के जिम्मेदारों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। बताते हैं कि कुलसचिव ने 42 शिक्षकों को भी नोटिस भिजवाया है। सभी से निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया था। दो कर्मचारियों को भी स्पष्टीकरण दिया था। कुलसचिव का कहना था कि इन कर्मचारियों ने उनके तबादला आदेशों का पालन नहीं किया था। इसी के बाद माना जा रहा था कि कुलपति की ओर से कार्यवाही की जा सकती है। सोमवार को ही कुलपति ने रजिस्ट्रार को पत्र थमा दिया। इसमें कहा गया है कि केएन सिंह ही कुलसचिव बने रहेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!